फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir khan recalls shooting of his film jo jeeta wohi sikandar and said making was trouble

Aamir Khan: ‘चार कलाकार बहुत बदतमीज थे, मैं उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकता’, आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 21 Mar 2025 04:15 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 21 Mar 2025 04:15 PM IST
सार

Aamir Khan: हाल ही में आमिर खान ने अपनी फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' फिल्म के निर्माण को किया याद, जिसमें उन्होंने कहा कि वह परेशानी से भरा हुआ था। चार कलाकार ऐसे थे जिनका व्यवहार बहुत खराब था। जानिए पूरी बात।

विज्ञापन
Aamir khan recalls shooting of his film jo jeeta wohi sikandar and said making was trouble
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

विस्तार

अभिनेता आमिर खान ने अपनी फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' की शूटिंग के दिनों की दास्तां बताई। उन्होंने बताया कि फिल्म की कास्टिंग को लेकर बहुत परेशानी हुई थी। साथ ही अभिनेता ने खुलासा किया कि सेट पर मौजूद चार कलाकार बहुत खराब व्यवहार करते थे, जो बर्दाश्त के बाहर था। आइए जानते हैं कि किन वजहों से इतने परेशना थे अभिनेता। 

विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग दो बार हुई
हाल ही में आमिर खान ने जस्ट टू फिल्मी से बातचीत के दौरान साल 1992 में आई अपनी फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के निर्माण के बारे में बात की। अभिनेता ने बताया कि फिल्म की शुरुआत में अलग-अलग कलाकार थे, जिसमें देविका की भूमिका के लिए एक अलग अभिनेत्री शामिल थी। 60-70 दिनों तक ऊंटी और कोडईकनाल में शूटिंग के बाद निर्देशक मंसूर खान का दो महीने बाद फोन आया और कहा कि देविका का किरदार सूट नहीं कर रहा है। इस कारण पूजा बेदी ने नई अभिनेत्री के रूप में देविका का किरदार निभाया और फिल्म की शूटिंग दोबारा हुई।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Hina Khan: गिप्पी ग्रेवाल के परिवार से मिलीं हिना खान, फिल्म 'अकाल' के लिए दी बधाई, कहा- 'तुसी छा गए'
विज्ञापन
विज्ञापन


जब चार कलाकारों के व्यवहार ने किया परेशान
आमिर खान ने बताया कि देविका का किरदार निभाने वाली पहली एक्ट्रेस काफी बेहतरीन थी, लेकिन मंसूर को लगा कि किरदार के अनुसार वह फिट नहीं हैं। आगे बातचीत में अभिनेता ने कहा कि चार कलाकार ऐसे थे, जिनका व्यवहार बेहद खराब था। इस कारण से शूटिंग प्रक्रिया और मुश्किल हो गई थी। आमिर खान ने निर्देशक से कहा कि जब आप 80 प्रतिशत फिल्म दोबार शूट कर रहे हैं, तो इन चारों को भी हटा दीजिए, क्योंकि वह इन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। हालांकि, अभिनेता ने इन कलाकारों के नाम का जिक्र नहीं किया।

यह खबर भी पढ़ें: Kick 2: सलमान खान के साथ 'किक' के सीक्वल को लेकर जैकलिन ने दिया अपडेट, कहा- उत्साहित हूं

यह फिल्म शानदार साबित हुई
अंतत: इस फिल्म में आमिर खान और मामिक सिंह को छोड़कर लगभग सभी कास्ट बदल दिए गए और फिल्म की शूटिंग पूरी की गई। फिल्म उस समय दर्शकों द्वारा बहुत पसंद की गई थी।फिल्म में आमिर और पूजा बेदी के अलावा मामिक सिंह, दीपक तिजोरी, किरण जावेरी, कुलभूषण खरबंदा, सूरज थापर, देवेन भोजानी और अन्य ने अभिनय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed