Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता का कारण आमिर ने बताया अपना खराब प्रदर्शन, कहा- जुड़ाव महसूस नहीं कर सके
आमिर खान ने रिया चक्रवर्ती से बातचीत में कहा कि उनका प्रदर्शन फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की सफलता में कमजोर कड़ी था। उन्होंने कहा, 'मेरी समझ से मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं था। इस कारण लोग जुड़ाव महसूस नहीं कर सके।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने अपने शानदार करियर में कई असफलताओं का सामना किया है। उनकी फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की हिट फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' पर आधारित है। 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान ने अपने प्रदर्शन पर विचार करते हुए इसकी असफलता की जिम्मेदारी ली। उन्होंने फिल्म में अपने प्रदर्शन के बारे में बात की है।
'लाल सिंह चड्ढा' में अपने प्रदर्शन पर क्या बोले आमिर
आमिर खान ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, 'लाल सिंह के रूप में मेरे प्रदर्शन को अधिक महत्व दिया गया। मगर मूल फिल्म हिट रही। इसके पीछे कारण यह था कि फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक्स का प्रदर्शन शानदार था। मेरे प्रदर्शन ने फिल्म को निराश किया। मेरी समझ से मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं था। मैंने इससे बहुत कुछ सीखा है, इसलिए शायद अगली फिल्म में मेरा प्रदर्शन बेहतर हो।'
Aamir Khan: आमिर के फिल्में छोड़ने के फैसले से किरण को लगा था झटका, अभिनेता को दिया 'सिनेमा की संतान' का टैग
आमिर ने अपने प्रदर्शन को बताया सफलता में कमजोर कड़ी
अभिनेता ने आगे बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि उनका प्रदर्शन फिल्म की सफलता में कमजोर कड़ी था। उन्होंने कहा, 'एक क्रिएटिव व्यक्ति के रूप में मुझे लगता है कि हम जो बनाने के लिए निकले थे। उसके बहुत करीब पहुंच गए। कुछ लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आई। यह उनकी पसंदीदा फिल्म है, लेकिन अधिकांश लोग मेरे प्रदर्शन के कमजोर होने के कारण जुड़ाव महसूस नहीं कर सके। मुझे लगता है कि अगर मेरा प्रदर्शन कमजोर था तो मैं खुद को सुधार सकता हूं। कमजोरी और गलतियां अवसर हैं। अपनी विफलता का कारण समझना महत्वपूर्ण है। ईमानदार होना बहुत महत्वपूर्ण है।'
Stree 2: 'स्त्री 2' की सफलता पर बोले 'जना', अभिषेक बनर्जी ने श्रद्धा-राजकुमार की क्रेडिट पर दी प्रतिक्रिया
आमिर की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि आमिर खान जैसे सुपरस्टार द्वारा अपनी कमियों को खुले तौर पर स्वीकारना और फिल्म की विफलता की जिम्मेदारी लेने का यह एक बड़ा उदाहरण हैं। लाल सिंह चड्ढा के बाद अभिनेता अब फिल्म सितारे जमीन पर में दिखाई देंगे। फिल्मों से ब्रेक की घोषणा के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.