फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Salman Khan Andaz Apna Apna Re-Release Trailer Out, Movie Release On 25th April

Andaz Apna Apna: आमिर-सलमान की कल्ट कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर जारी, जानें कब री-रिलीज होगी फिल्म

Mon, 07 Apr 2025 12:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 07 Apr 2025 12:27 PM IST
सार

Andaz Apna Apna Re-Release: 1994 में आई आमिर खान-सलमान खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। जानें कब री-रिलीज हो रही है फिल्म।

विज्ञापन
Aamir Khan Salman Khan Andaz Apna Apna Re-Release Trailer Out, Movie Release On 25th April
फिल्म 'अंदाज अपना अपना' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में इन दिनों री-रिलीज का चलन चल रहा है। जिसके चलते पहले रिलीज हो चुकी फिल्मों को फिरसे सिनेमाघरों में लाया जा रहा है। इस फेहरिस्त में कई पहले से हिट फिल्मों से लेकर कुछ ऐसी भी फिल्में शामिल हैं जो अपनी रिलीज के समय फ्लॉप साबित हुई थीं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की एक और कल्ट कॉमेडी फिल्म का नाम शामिल हो गया है। ये है सलमान खान और आमिर खान की यादगार फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’। 90 के दशक में रिलीज हुई ‘अंदाज अपना अपना’ अब एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के री-रिलीज का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

जारी हुआ फिल्म का ट्रेलर
बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर सबको हंसाने आ रही है। दोनों की सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ 25 अप्रैल को फिरसे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आज फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। जिसके बाद इस फिल्म के चाहने वालों में उत्साह है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Mohanlal: ‘एल 2 एम्पुरान’ की सफलता के बीच मोहनलाल ने जारी किया अपनी नई फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

1994 में रिलीज हुई थी फिल्म
1994 में रिलीज हुई ‘अंदाज अपना अपना’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। इस रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में आमिर खान और सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, शक्ति कपूर और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। अब अपनी रिलीज के तकरीबन 31 साल बाद एक बार फिर ये कल्ट कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।


यह खबर भी पढ़ें: OTT This Week: 'छोरी 2' से लेकर 'द लीजेंड ऑफ हनुमान 6' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर हॉरर के साथ लगेगा थ्रिलर का तड़का

रिलीज के समय हो गई थी फ्लॉप, अब बनी कल्ट फिल्म
आज बॉलीवुड की यादगार कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘अंदाज अपना अपना’ अपनी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, बाद में ये फिल्म हिंदी सिनेमा की एक यादगार फिल्म बन गई। अब इसकी गिनती बॉलीवुड की चुनिंदा फिल्मों में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed