फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Son Junaid Khan Film Loveyapa Naga Chaitanya Film Thandel Release On Same Date

Aamir Khan: आमिर के बेटे जुनैद की लवयापा और थंडेल का टकराव, एक्टर बोले- ‘ दर्शक फिल्म को तब पसंद करते हैं…’

Fri, 31 Jan 2025 10:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Jan 2025 10:43 PM IST
सार

आमिर खान हाल ही में साउथ फिल्म ‘थंडेल’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे। इस मौके पर वह फिल्म और पूरी टीम की तारीफ करते दिखे। जबकि जिस दिन यह फिल्म रिलीज होगी, उसी दिन आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म ‘लवयापा’ भी रिलीज होगी। दोनों फिल्मों के टकराव पर आमिर खान क्या बोले, जानिए? 

विज्ञापन
Aamir Khan Son Junaid Khan Film Loveyapa Naga Chaitanya Film Thandel Release On Same Date
आमिर खान, जुनैद की फिल्म 'लवयापा' और नाग चैतन्य की फिल्म 'थंडेल' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली थिएटर रिलीज फिल्म ‘लवयापा’ 7 फरवरी को रिलीज होगी। इस दिन साउथ एक्टर नागा चैतन्य की फिल्म ‘थंडेल’ भी रिलीज हो रही है। इस टकराव के बावजूद आमिर खान फिल्म ‘थंडेल’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे। इस मौके पर आमिर खान ने फिल्म ‘थंडेल’ और बेटे जुनैद की फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर क्या कहा, जानिए? 

विज्ञापन


ट्रेलर लॉन्च में आने के लिए इसलिए भरी हामी 
फिल्म ‘थंडेल’ के ट्रेलर लॉन्च का जब इंवाइट आमिर खान के पास आया तो उन्होंने आने के लिए तुरंत हामी भर दी। दरअसल, नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म को अल्लू अरविंद (अल्लू अर्जुन के पिता) प्रेजेंट कर रहे हैं। अल्लू अरविंद को आमिर खान भाई मानते हैं। उनके लिए आमिर खान ‘थंडेल’ के ट्रेलर लॉन्च पर आए। बाद में उन्हें पता चला कि यह फिल्म जुनैद की ‘लवयापा’ के साथ ही रिलीज हो रही है। फिर भी वह ट्रेलर लॉन्च पर आए। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Thandel: 'फिल्म हिट करा देना वरना घर पर सम्मान चला जाएगा’, पत्नी के होम टाउन में नागा चैतन्य ने की अनोखी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों फिल्मों के टकराव पर बोले 
आमिर खान आगे कहते हैं, ‘माना ‘थंडेल और ‘लवयापा’ एक दिन ही रिलीज हो रही हैं। एक साथ पहले भी कई फिल्में रिलीज हुई, वो फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर चली थीं। इसलिए मेरा मानना है कि सबकी फिल्में चलनी चाहिए। 

ये खबर भी पढ़ें: Thandel: एक सीन की वजह से बढ़ गया ‘थंडेल’ का बजट? चंदू मोंडेती ने तोड़ी चुप्पी 

फिल्म ‘थंडेल’ को सराहा 
आमिर खान फिल्म ‘थंडेल’ की तारीफ करते हैं, उन्हें फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया। इस दौरान वह कहते हैं, ‘दर्शक उस फिल्म को पसंद करते हैं, जिसकी कहानी अच्छी होती है, जिसमें अभिनय अच्छा किया गया होता है।’ इस तरह से आमिर खान ने जताया दिया कि बॉक्स ऑफिस पर हिट होने का एक ही फॉर्मूला है, वो है अच्छी कहानी और अभिनय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed