Aamir Khan: 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए आमिर खान, यूजर बोले स्टार है इसलिए...
Aamir Khan Gauri Spratt: आमिर खान हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ चीन में एक प्रोग्राम में नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान इन दिनों अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर चर्चा में हैं। अपने जन्मदिन पर आमिर खान ने एलान किया था कि वह गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते में हैं। इसके बाद वह कई बार अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ कई जगहों पर स्पॉट किए गए हैं। हाल ही में गौरी स्प्रैट आमिर खान के साथ चीन में एक प्रोग्राम में नजर आईं। दोनों मकाऊ इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल में हाथ में हाथ डाले नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर यूजर रिएक्शन दे रहे हैं।
AamirKhan in Macao just now!!!#aamirkhan pic.twitter.com/iAa7A2nNL5
— 𝓙𝓾𝓵𝓵𝓮𝓸𝓿𝓸 (@ITSS_ALLGOODMAN) April 12, 2025
आमिर खान पर यूजर्स ने किए कमेंट
वायरल वीडियो पर कई यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने आमिर और उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'आमिर खान हमें आपसे प्यार है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'ये स्टार है इसलिए मैरिज-मैरिज खेलते हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी।' एक यूजर ने आपत्तिजनक बात कहते हुए लिखा है 'आमिर खान की तरफ से किया जा रहा तीसरा लव जिहाद।'
जवान अभिनेता ने शेयर की परेशान करने वाली पोस्ट, यूजर पूछने लगे अजीब-अजीब सवाल
आमिर खान से काफी छोटी हैं गौरी
आपको बता दें कि आमिर खान की उम्र 60 से ऊपर चल रही है। हाल ही में उन्होंने अपना 60वां जन्मदिन मनाया है। गौरी स्प्रैट अभी 46 साल की हैं। दोनों की उम्र में 14 साल का अंतर है। खबरें हैं कि आमिर पिछले एक साल से गौरी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।
Aamir Khan-Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की उम्र में कितना अंतर? गर्लफ्रेंड के साथ दिखे अभिनेता
अभिनेता आमिर खान ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 1986 में रीना दत्ता के साथ हुई थी। इनसे दो बच्चे हैं, इरा खान और जुनैद खान। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद साल 2005 में आमिर खान ने किरण राव से शादी कर ली। उन्होंने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का नाम आजाद रखा। हालांकि, साल 2021 में आमिर ने शादी के 15 साल बाद किरण से तलाक ले लिया। अब आमिर खान गौरी स्पैट के साथ चर्चा में हैं।