Aamir Khan: आमिर खान ने रेसलर विनेश फोगाट से वीडियो कॉल पर की बात, फैंस बोले- लगता है दंगल 2 आ रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान ने विनेश को किया वीडियो कॉल
विनेश फोगाट के भारत आने के बाद से ही उनका बहुत ही गर्व और प्यार के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने भी वीडियो कॉल करके फोगाट को ओलंपिक में उनके शानदार सफर के लिए हार्दिक बधाई दी है। इंटरनेट पर वायरल हुई इन तस्वीरों में विनेश फोगाट के साथ-साथ पूर्व पहलवान कृपा शंकर भी मौजूद रहे।
आमिर ख़ान ने विनेश फोगाट से वीडियो कॉल पर बात की है.
— Mandeep Punia (@mandeeppunia1) August 31, 2024
आपकी प्रतिक्रिया ? pic.twitter.com/qCeJvpMCzu
फैंस ने की सराहना
इन तस्वीरों को आमिर खान के फैन पेज ने शेयर किया है। इन तस्वीरों में विनेश के साथ जो पहलवान कृपा शंकर हैं, उन्होंने ही 'दंगल' में भी गीता-बबीता और आमिर खान को मेंटर किया था। आमिर खान के इस कदम को देख फैंस उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। यही नहीं, इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब कयासों का बाजार भी गर्म हो गया है।
दंगल 2 को लेकर कयासों का बाजार गर्म
फोटो के वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स शांत नहीं नजर आए। नेटीजंस के एक वर्ग ने 'दंगल 2' की उम्मीद जताई, जबकि अन्य ने खान के इस कदम की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "चैंपियन है", जबकि दूसरे फैन ने कहा, "दंगल 2 आने वाला है।" वही, तीसरे यूजर ने इसे "प्यारा पल" कहा।