Abhishek Bachchan: अपनी हर फिल्म पर गर्व करते हैं अभिषेक, पिता अमिताभ को लेकर कही ये बड़ी बात
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस दौरान अभिषेक ने अपने करियर और अपनी फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर भी खुलकर बात की। जानिए अभिषेक ने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बी हैप्पी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों के चयन पर बात की। अभिषेक ने कहा कि उन्हें अपनी हर फिल्म पर गर्व है। इस बीच उन्होंने अपने पिता महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर भी बात की।
वक्त के साथ बदल जाती है पसंद
मिड डे के साथ बातचीत में ‘बंटी बबली’ एक्टर ने कहा, “जैसे-जैसे व्यक्ति बड़ा होता है, उसकी पसंद, नापसंद और झुकाव बदलते हैं। एक दशक पहले जो मुझे आकर्षित करता था, वह आज शायद उतना अच्छा न लगे। मेरा किसी फिल्म को चुनना उस वक्त फिल्म के आकर्षण पर निर्भर करता है। हालांकि, बाद में ये भवानाएं समान नहीं रहतीं।”
83 वर्ष में भी सीखने के लिए आतुर रहते हैं बिग बी
अभिनेता का मानना है कि एक कलाकार हमेशा सीखता रहता है। अपने पिता अमिताभ बच्चन का उदाहण देते हुए उन्होंने समझाया कि 83 वर्ष की उम्र में वो सीखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। मुझे उन पर गर्व है।
यह खबर भी पढ़ें: Tu Ya Main Teaser: प्यार और रोमांस के बीच आपकी चीखें निकाल देगा फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर, जानें कब होगी रिलीज
हर फिल्म ने मेरे विकास में दिया योगदान
फिल्मों के चयन की अपनी प्रक्रिया पर बात करते हुए ‘रिफ्यूजी’ एक्टर ने कहा, “मैं हमेशा अपने दिल से प्रोजेक्ट चुनता हूं। बेशक उनमें से कुछ सफल होते हैं, जबकि कुछ नहीं होते हैं। मुझे अपनी हर फिल्म पर गर्व है, चाहे उसका प्रदर्शन कैसा भी रहा हो, दर्शकों ने कैसी भी प्रतिक्रिया दी हो। क्योंकि हर एक फिल्म ने एक नया अनुभव दिया है और हर अनुभव ने एक कलाकार के रूप में मेरे विकास में योगदान दिया है।”
जनता की राय है सबसे महत्वपूर्ण
अपनी फिल्मों की परफॉर्मेंस और उनके प्रदर्शन पर जूनियर बच्चन ने कहा, “एक कलाकार दर्शकों का होता है, क्योंकि उनकी फिल्में दर्शकों पर ही निर्भर करती हैं। बेशक जनता की राय सबसे अहम होती है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जो लोग दबाव नहीं बर्दाश्त कर पाते, उन्हें यहां से चले जाना चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: ‘उनकी फिल्में 600-700 करोड़ कर रही और हमारी…’ गीतकार ने हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर किया कटाक्ष
14 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी ‘बी हैप्पी’
अभिषेक की फिल्म ‘बी हैप्पी’ 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक के साथ इनायत वर्मा, नोरा फतेही और जॉनी लीवर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म एक अकेले पिता और बेटी और उसके सपनों को पूरा करने की कहानी को दिखाती है।