फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   abhishek malhan slams munawar faruqui after eliminated from the traitors 2

'बोलने दो, बेचारे को तकलीफ हुई है....', क्या मुनव्वर फारूकी पर अभिषेक मल्हान ने कसा तंज? जानें पूरा मामला

Sat, 15 Aug 2026 04:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Aug 2026 04:16 PM IST
सार

The Traitors 2: मुनव्वर फारूकी 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की हैं। उनकी पोस्ट के बाद अभिषेक मल्हान की पोस्ट आई है।

विज्ञापन
abhishek malhan slams munawar faruqui after eliminated from the traitors 2
मुनव्वर फारूकी, भिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द ट्रेटर्स' सीजन 2 से मुनव्वर फारूकी बाहर हो गए हैं। इसके बाद उनसे और अभिषेक मल्हान के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत का दौर चला। दोनों तरफ से किए गए पोस्ट ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन


क्या बोले मुनव्वर फारूकी?
  • प्राइम वीडियो के रियलिटी शो से वोट आउट होने के बाद, मुनव्वर ने कई पोस्ट और रील्स शेयर कीं।
  • इनमें उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ नेगेटिव पब्लिसिटी फैलाई जा रही थी। 
  • अपने एक वीडियो में, उन्होंने बिना किसी का नाम लिए एक साथी कंटेस्टेंट पर तंज कसा।
  • मुनव्वर फारूकी ने कहा, 'अगले (शो) में पॉजिटिव इमेज बनाने के लिए और पैसे लगाने पड़ेंगे, भाई इतनी थू-थू हो रही है।' 
  • मुनव्वर ने यह भी बताया कि शो के तीसरे एपिसोड में मौजूद न होने के बावजूद कंटेस्टेंट्स के बीच उनका नाम आता रहा।

abhishek malhan slams munawar faruqui after eliminated from the traitors 2
मुनव्वर फारूकी, भिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक मल्हान ने किया तंज
इसके बाद, अभिषेक मल्हान के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट आया। इसमें लिखा था 'कौन रो रहा है भाई?' बाद में अभिषेक के अकाउंट से एक और पोस्ट आया, 'बोलने दो, बेचारे को तकलीफ हुई है।'

दोनों ने नहीं लिया नाम
हालांकि मुनव्वर और अभिषेक में से किसी ने भी पोस्ट में सीधे तौर पर एक-दूसरे का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके पोस्ट के समय से दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते मतभेद के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

abhishek malhan slams munawar faruqui after eliminated from the traitors 2
मुनव्वर फारूकी, भिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया
फारूकी ने मल्लिका पर उठाया सवाल
मुनव्वर दूसरे सीजन से वोट आउट होने वाले पहले इनोसेंट कंटेस्टेंट थे। पहले 'सर्कल ऑफ शक' के दौरान, उन्होंने मल्लिका शेरावत का नाम लिया था, जिन पर उन्हें 'ट्रेटर' (गद्दार) होने का शक था। मल्लिका पर खुलेआम सवाल उठाने के उनके फैसले ने उन्हें पहले राउंड में ही निशाने पर ला दिया। आखिरकार उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

Aamir Khan Viral Video: पूर्व पत्नी के साथ दिखे आमिर, बेटे आजाद को रोता देख चौंके यूजर्स; किए कई सवाल

मुनव्वर पर आरोप
कई कंटेस्टेंट्स ने मुनव्वर पर एक 'ट्रेटर' की तरह गेम खेलने का आरोप भी लगाया था। इस सीजन में असल 'ट्रेटर्स' कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा हैं।
विज्ञापन

abhishek malhan slams munawar faruqui after eliminated from the traitors 2
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ये प्रतियोगी हैं शामिल
दूसरे सीजन में एक्टर्स, कॉमेडियन, म्यूजिशियन, शेफ और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी का मिला-जुला ग्रुप शामिल है। 
लाइनअप में आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, पारुल गुलाटी, प्रिश और रणवीर बराड़ शामिल हैं। रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, साउंडूस मौफकीर   और तान्या पुरी भी सीजन का हिस्सा हैं।'
'द ट्रैटर्स' सीजन 2 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed