फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek bachchan reveals that when aishwarya say i want to talk he feels in trouble

Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय के आई वांट टू टॉक कहते ही तनाव में आ जाते हैं अभिषेक, आखिर क्या है वजह?

Sat, 22 Mar 2025 10:02 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 22 Mar 2025 10:02 AM IST
सार

Abhishek Bachchan: हाल ही में अभिषेक बच्चन ने एक इंवेट में कहा कि वह अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के आई वांट टू टॉक कहते ही तनाव में आ जाते हैं। जानिए आखिर अभिनेता से ऐसा क्यों कहा?

विज्ञापन
Abhishek bachchan reveals that when aishwarya say i want to talk he feels in trouble
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अभिषेक बच्चन इस समय अपनी फिल्म 'बी हैप्पी' के लिए प्रशंसा बटोर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर कहा कि जब वो कहती हैं कि आई वांट टू टॉक तो वह परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा वहां मौजूद कलाकार से कहा कि शादी के बाद तुम भी समझ जाओगे। जानिए क्या है पूरी बात। 

विज्ञापन

जब पत्नी को फोन आता है
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उनसे अर्जुन कपूर ने मजाकिया अंदाज में एक सवाल किया। उन्होंने पूछा, ‘वह कौन इंसान, जो आपसे कहता है आई वांट टू टॉक ( मैं आपसे बात करना चाहती हूं) तो आप तनाव में आ जाते हैं’। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मजाक में ही जवाब देते हुए कहा, ‘तुम्हार शादी नहीं हुई है ना। एक बार शादी हो जाएगी, तो आपको इसका जवाब मिल जाएगा। अभिनेता ने ऐश्वर्या का नाम लिए बिना कहा, ‘जब आपके पास मिसेज का फोन आता है और वह कहती हैं आपसे बात करना चाहती हैं, तो आप मुश्किल में होते हैं’।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन को मिला नेपोटिज्म का फायदा, कहा- मुझे पहली फिल्म सरनेम की वजह से मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर ऐश्वर्या और अभिषेक की ओर
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को 17 साल हो चुके हैं। दोनों की एक बेटी भी है आराध्या, जो 13 साल की हैं। इन दोनों कलाकारों के बीच तलाक की अफवाहें भी खूब उड़ीं, लेकिन सब गलत साबित हुईं। 


यह खबर भी पढ़ें: Pakistani Artists: आतिफ असलम-राहत फतेह अली खान के करियर में आ रही गिरावट? पाकिस्तानी गायक का दावा

'बी हैप्पी' हो चुकी रिलीज
अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक के साथ इनायत वर्मा, नोरा फतेही और जॉनी लीवर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक पिता और बेटी की है, जिसमें पिता अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed