फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actor and singer Piyush Mishra talks about his complicated off screen relationship with Anurag Kashyap

इम्तियाज अली या अनुराग कश्यप? किसके साथ काम करना चुनेंगे पीयूष मिश्रा? एक्टर-सिंगर ने किया खुलासा

Tue, 14 Apr 2026 10:10 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 14 Apr 2026 10:10 AM IST
सार

Piyush Mishra On Anurag Kashyap: दिग्गज अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। वे हर बात खुलकर कहते हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेता और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ अपने जटिल ऑन-स्क्रीन रिश्तों के बारे में खुलकर बात की।

विज्ञापन
actor and singer Piyush Mishra talks about his complicated off screen relationship with Anurag Kashyap
पीयूष मिश्रा-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीयूष मिश्रा ने अनुराग कश्यप के साथ फिल्मों में काम किया है। मगर, बावजूद इसके दोनों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं। हाल ही में खुद पीयूष मिश्रा ने जिक्र किया कि अनुराग कश्यप के साथ उनकी बहुत कम बातचीत है। दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हैं। वहीं, उन्होंने इम्तियाज अली के साथ काम करना सहज बताया। एक्टर और सिंगर ने अनुराग कश्यप के साथ अपने ऑनस्क्रीन जटिल रिलेशन पर क्या कहा? जानिए

विज्ञापन

इम्तियाज अली के साथ इस वजह से करेंगे काम
पीयूष मिश्रा ने हाल ही में शुभंकर मिश्रा के साथ एक बातचीत में अनुराग कश्यप के साथ काम करने को लेकर अनुभव साझा किया। उनसे जब पूछा गया कि एक क्रिएटिव सहयोगी के तौर पर वे इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप में से किसे चुनना पसंद करेंगे? इस पर उन्होंने सोचने में ज्यादा समय नहीं लिया और इम्तियाज अली का नाम चुना। उन्होंने कहा, 'मैं इम्तियाज अली को ही चुनूंगा। वह एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं और जबर्दस्त स्क्रिप्ट लिखते हैं। उनके साथ काम करने के बाद मुझे बेहद संतुष्टि मिलती है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है अनुराग कश्यप की समस्या?
अनुराग कश्यप को लेकर पीयूष मिश्रा ने कहा, 'अनुराग भी ऐसा ही करते हैं। वे अच्छा काम करते हैं। लेकिन, उनकी एक समस्या है। मैं उन्हें कैसे परिभाषित करूं? वह इतनी ज्यादा बातें क्यों करते हैं? वह बेवजह अपना ही नुकसान करते हैं। आपको या तो अपना भला करना चाहिए या फिर किसी दूसरे का, लेकिन वह तो अपने भी बारे में नहीं सोचते। यही उनकी समस्या है'।

Karan Aujla: करण औजला के कॉन्सर्ट में हुई झड़प; लोगों ने एक-दूसरे पर चलाए घूंसे; वायरल हो रहा मुंबई का वीडियो

विज्ञापन

पीयूष मिश्रा बोले- 'अब सिर्फ मैं उन्हें गाली देता हूं'
इसी बातचीत में पीयूष मिश्रा ने माना कि उनका और अनुराग कश्यप का आपस में एक प्रोफेशनल रिश्ता है। उन्होंने कहा, 'अगर आप किसी चीज के खिलाफ जा रहे हैं, तो कम से कम उसके कुछ नतीजे तो निकलने चाहिए। असल बात यह है कि उन्हें पता है कि उन्हें कोई नतीजा नहीं मिलेगा, फिर भी वह बहुत कुछ बोलते हैं'। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उनसे जबर्दस्त विरोध है। हमारी आपस में बमुश्किल ही बात होती है। मैं उनसे ज्यादा देर तक बात नहीं कर पाता, और न ही वे मुझसे। हम आपस में बात नहीं करते, बस फिल्मों के लिए शूटिंग करते हैं। लेकिन हम साथ में अच्छा काम करते हैं। हम दोनों जानते हैं कि हमें क्या चाहिए। वह पहले मुझे गालियां दिया करते थे, लेकिन अब सिर्फ मैं ही उन्हें गालियां देता हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed