सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor comedian Sunil Grover sleeps on the road near a riverbank amidst many devotees

सुनील ग्रोवर ने भीड़ के बीच घाट किनारे फुटपाथ पर सोकर बिताई रात; लोग बोले- एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 Jun 2026 09:29 AM IST
सार

Sunil Grover Viral Video: एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वे घाट के किनारे आम लोगों के बीच सोते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Actor comedian Sunil Grover sleeps on the road near a riverbank amidst many devotees
घाट किनारे सोते दिखे सुनील ग्रोवर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सुनील ग्रोवर अपने अभिनय और कॉमेडी के बूते दर्शकों के चहेते हैं। किरदार कोई भी हो, वह उसे बिल्कुल आत्मसात कर लेते हैं। अपने इस हुनर के अलावा सुनील अपनी सादगी की वजह से भी छाए रहते हैं। एक बार फिर उनका कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला है, जहां वे घाट के किनारे बिल्कुल सादगी भरे अंदाज में सुकून के पल बिताते दिखे।

विज्ञापन

Actor comedian Sunil Grover sleeps on the road near a riverbank amidst many devotees
घाट किनारे सोते दिखे सुनील ग्रोवर - फोटो : वीडियो ग्रैब

फुटपाथ पर सोते दिखे सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे खुद कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसमें देखा जा सकता है सुनील ग्रोवर एक घाट के किनारे आम श्रद्धालुओं के बीच फुटपाथ पर सोते दिख रहे हैं। वे जमीन पर ही लेटे हैं। पास ही चप्पल उतरी हैं। अपने इस सादगीभरे अंदाज से उन्होंने एक बार फिर दिल जीत लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टर ने नहीं किया लोकेशन का खुलासा
सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'तारे जमीन पर'। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर के चेहरे पर कितना सुकून है। घाट का किनारा, खुले आसमान के नीचे वे तसल्ली से सो रहे हैं। इस वीडियो के साथ सुनील ने धार्मिक गाना 'जय महाकाल' लगाया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे किस घाट पर हैं। अभिनेता ने लोकेशन का खुलासा नहीं किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)


 

यूजर्स बोले- 'कितनी बार दिल जीतोगे'?
यह पहली बार नहीं है, जब एक्टर और कॉमेडियन को इस तरह सादगी भरे अंदाज में देखा जा रहा हो। कुछ महीने पहले एक्टर को सड़क किनारे हैंड पंप पर कपड़े धोते देखा गया था। अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सलमान खान जैसे सितारों की मिमिक्री कर दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर के हालिया वीडियो पर नेटिजंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जमीन से जुड़े कलाकार'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed