सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Akshay Kumar Pays Obeisance At Mata Vaishno Devi Temple Before Welcome To The Jungle Release

वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे अक्षय कुमार, ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले लिया माता का आशीर्वाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 18 Jun 2026 11:04 PM IST
सार

Akshay Kumar: अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले अक्षय कुमार माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे।

विज्ञापन
Actor Akshay Kumar Pays Obeisance At Mata Vaishno Devi Temple Before Welcome To The Jungle Release
वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच हाल ही में अक्षय फिल्म की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। अक्षय ने त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित इस पवित्र मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में अभिनेता को देखते ही वहां मौजूद फैंस ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन

अक्षय को देखने जुटे फैंस
इस दौरान अक्षय कुमार पारंपरिक सफेद कुर्ता पहने नजर आए। सोशल मीडिया पर भी अक्षय के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने से पहले कुमार यात्रा के बेस कैंप कटरा पहुंचे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने से पहले अक्षय यात्रा के बेस कैंप कटरा पहुंचे। एक्टर के आने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। कई लोग फिल्म स्टार की एक झलक पाने की उम्मीद में रास्ते में और मंदिर परिसर में जमा हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कुमार ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए और लौटने से पहले कुछ समय पूजा-अर्चना में बिताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Akshay Kumar Pays Obeisance At Mata Vaishno Devi Temple Before Welcome To The Jungle Release
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
26 जून को रिलीज होगी फिल्म
अहमद खान द्वारा निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार समेत 34 कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ समेत कई अन्य नाम शामिल हैं। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed