Hera Pheri 3: परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने के बाद दिया फैंस को खास मैसेज, वायरल हुई तस्वीर
Paresh Rawal Wears Dont Quit T Shirt: फिल्म हेरा-फेरी 3 के विवाद के बीच अभिनेता परेश रावल की एक टी-शर्ट ने सुर्खियां बटोर ली हैं। जी हां, उनकी ये टी-शर्ट अब चर्चाओं में आ गई है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर इन दिनों बॉलीवुड में जबरदस्त हलचल मची हुई है। जहां एक ओर फैंस फिल्म के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर परेश रावल के फिल्म से अचानक बाहर होने की खबर ने सबको चौंका दिया है। अब इसी विवाद के बीच परेश रावल की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है।
परेश रावल की तस्वीर हुई वायरल
दरअसल, एक्ट्रेस गीता बसरा द्वारा शेयर की गई फोटो में परेश रावल को एक खास मैसेज वाली टी-शर्ट पहने देखा गया। उनकी टी-शर्ट पर लिखा था – डोंट क्विट। अब यही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इसे 'हेरा फेरी 3' विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Harvey Weinstein: यौन उत्पीड़न के आरोप में एक बार फिर दोषी पाए गए हार्वे वाइंस्टीन, कोर्ट ने एक में किया बरी
क्या टी-शर्ट थी इशारा?
फैंस का मानना है कि ये महज एक संयोग नहीं हो सकता। जिस समय वो फिल्म छोड़ने के बाद चर्चा में हैं, उसी समय ऐसी टी-शर्ट पहनना कई सवाल खड़े करता है। कुछ लोगों का मानना है कि ये अक्षय कुमार के लिए एक संदेश हो सकता है, जबकि कुछ इसे परेश रावल का ही कॉन्फिडेंस से भरा स्टेटमेंट मान रहे हैं।
फिल्म छोड़ने से अक्षय कुमार को झटका
सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार को परेश रावल के अचानक हटने से काफी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय ने फिल्म के राइट्स खुद लिए थे और ये फैसला परेश की रजामंदी के बाद ही लिया गया था। लेकिन अब परेश के बाहर होने से प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है।
ये खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: मंगलवार के मुकाबले घटी 'हाउसफुल 5' की कमाई, जानें 'ठग लाइफ' और बाकी फिल्मों का हाल
बताया जा रहा है कि अक्षय इस मामले में कानूनी रास्ता भी अपना चुके हैं। वहीं परेश रावल ने अपने ट्विटर हैंडल पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया के तहत फिल्म छोड़ी है और साइनिंग अमाउंट के साथ ब्याज भी लौटा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके वकील ने प्रोडक्शन हाउस को जवाब भेज दिया है।
फैंस में ‘बाबू भैया’ की वापसी की उम्मीद
जहां एक ओर फिल्म को लेकर विवाद गहराता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर फैंस अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि 'बाबू भैया' के बिना ‘हेरा फेरी 3’ अधूरी है और परेश रावल को फिल्म में वापस लाया जाना चाहिए। फिलहाल, फिल्म का भविष्य अधर में नजर आ रहा है। निर्माता और कलाकारों की तरफ से कोई ठोस अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन विवाद को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि हेरा फेरी 3 की राह आसान नहीं रहने वाली।