Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actress Naila Grewal learned so much working with artists like Ravi Kishan in web series Maamla Legal Hai
{"_id":"66261c4bb1352fd92b0721be","slug":"actress-naila-grewal-learned-so-much-working-with-artists-like-ravi-kishan-in-web-series-maamla-legal-hai-2024-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naila Grrewal: रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ काम करके नाएला ग्रेवाल को हुआ यह अहसास, एक्टिंग में आए कई बदलाव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Naila Grrewal: रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ काम करके नाएला ग्रेवाल को हुआ यह अहसास, एक्टिंग में आए कई बदलाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:44 PM IST
सार
नाएला ग्रेवाल ने बताया कि 'मामला लीगल है' में काम करने से उनके भीतर कई बदलाव आए। उनके लिए रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ काम करना, किसी अभिनय संस्थान में जाने जैसा था।
विज्ञापन
1 of 4
नाएला ग्रेवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री नाएला ग्रेवाल ने अपनी वेब सीरीज 'मामला लीगल है' से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस सीरीज को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज ने लोगों को जमकर हंसाया था। सभी को यह इतनी पसंद आई कि इसके दूसरे सीजन को लेकर लोग इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। इस वेब सीरीज में नाएला ने रवि किशन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। हाल ही में, नाएला ने उन बड़े कलाकारों के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।
2 of 4
नाएला ग्रेवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीरीज के सभी कलाकारों से मिला सीखने का मौका
नाएला ग्रेवाल ने बताया कि 'मामला लीगल है' में काम करने से उनके भीतर कई बदलाव आए। उनके लिए रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ काम करना, किसी अभिनय संस्थान में जाने जैसा था। नाएला ने कहा कि उन्हें सीरीज के सभी कलाकारों से काफी कुछ सीखने को मिला। अभिनय के प्रति उनके दृष्टिकोण पर भी 'मामला लीगल है' के कलाकारों के मार्गदर्शन का गहरा असर पड़ा है।
नाएला ने कहा कि प्रतिभा से भरे कलाकारों के साथ काम करके वह खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं। इस वेब सीरीज में वकील की भूमिका निभाकर उन्हें अपनी कला के बारे में नए पहलुओं को जानने का मौका मिला। बता दें कि नाएला ने इस सीरीज में एक ऐसी वकील का किरदार निभाया है, जो हार्वर्ड से पढ़कर आई हैं और काफी आदर्शवादी हैं। वह हमेशा परेशान और वंचित लोगों की मदद करने को आतुर रहती हैं, लेकिन कोर्ट की खराब व्यवस्था के चलते खुद ही तंग हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वेब सीरीज 'मामला लीगल है'
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्द आएगा दूसरा सीजन
'मामला लीगल है' का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर 1 मार्च, 2024 को रिलीज हुआ था। इसमें नाएला के अलावा रवि किशन, यशपाल शर्मा, बृजेंद्र काला, विवेक मुशरान और तन्वी आजमी ने अहम किरदार निभाया था। इसके दूसरे सीजन का भी एलान हो चुका है। दर्शक एक बार फिर से तगड़े मनोरंजन की उम्मीद लगाकर बैठे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।