Ranveer Singh: वायरल फर्जी वीडियो मामले में रणवीर सिंह ने लिया एक्शन, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों पहले सामने आए इस एआई जनित डीपफेक वीडियो में रणवीर सिंह अपनी राजनीतिक विचारधारा पर बात करते दिखे। इस मामले में अब रणवीर सिंह ने एक्शन लिया है। उनके प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'हां, हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उस हैंडल के खिलाफ एफआईआर की गई है, जो रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को बढ़ावा दे रहा था'।
इस वायरल वीडियो को देखकर कुछ ही पलों में यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यह फर्जी है। इस मामले पर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लोगों को जागरुक किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा था, 'डीपफेक से बचो दोस्तों'।
Deepfake se bacho dostonnnn 💀
Vicky Kaushal-Sunny Kaushal: सनी ने उड़ाया विक्की के गाने का मजाक, कहा- गाना शुरू कर देगा तो दिक्कत हो जाएगी
फर्जी वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दे रहे हैं। दरअसल, अभिनेता की यह उनके हालिया वाराणसी दौरे की क्लिप है। लेकिन, इस मूल वीडियो को इस तरह एडिट किया गया कि फर्जी वीडियो में रणवीर सिंह सरकारी की आलोचना करते नजर आ रहे हैं।
Sobhita-Naga Affair: फिर शुरू हुई नागा और शोभिता के बीच अफेयर की चर्चा, यूजर्स ने पुराने तरीके से लगाया पता!
रणवीर सिंह ऐसे इकलौते अभिनेता नहीं हैं, जो डीपफेक वीडियो का शिकार हुए हैं। इस चुनावी मौसम में आमिर खान का डीपफेक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ। इस मामले में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने भी तत्काल एक्शन लिया और पुलिस शिकायत दर्ज कराई। आमिर खान के प्रवक्ता की तरफ से बाकायदा बयान जारी कर सफाई दी गई थी।
Gautami Kapoor: गौतमी कपूर को है रेट्रो फैशन से प्यार, निभाना चाहती हैं 'शान' की जीनत अमान वाला किरदार