फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thug Life: जैसलमेर में कमल हासन की 'ठग लाइफ' की शूटिंग शुरू, फिल्म के सेट पर शामिल हुए सिम्बू, तस्वीरें वायरल

Mon, 22 Apr 2024 12:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 22 Apr 2024 12:33 PM IST
विज्ञापन
thug life shooting start in Jaisalmer simbu joins kamal haasan mani ratnam Trisha Krishnan film set pics viral
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

'ठग लाइफ' बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के जरिए कमल हासन और मणिरत्नम साथ काम कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दुलकर सलमान और जयम रवि के दोबारा शामिल होने की अटकलें हैं। साथ ही सिलंबरासन उर्फ सिम्बू भी कलाकारों की टोली में शामिल हो गए हैं। वहीं अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। खबर है कि सिम्बू 'ठग लाइफ' के सेट पर हैं।

thug life shooting start in Jaisalmer simbu joins kamal haasan mani ratnam Trisha Krishnan film set pics viral
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। तमिल स्टार सिम्बू निर्देशक मणिरत्नम की आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' के सेट में शामिल हो गए हैं। 'ठग लाइफ' के सेट पर अभिनेता की मौज-मस्ती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मणिरत्नम राजस्थान के जैसलमेर में रियल लोकेशन पर शूटिंग कर रहे हैं। निर्देशक ने अपनी पिछली फिल्मों 'पोन्नियियन सेलवन पार्ट 1' और पार्ट 2 के प्रमुख दृश्यों की शूटिंग भी राजस्थान में की थी। तस्वीरों में मणिरत्नम सिनेमैटोग्राफर रवि के. चंद्रन के साथ वीडियो विलेज में बैठे काम की निगरानी करते हुए नजर आ रहे हैं।


Animal: दूसरी बार देखने के बाद संजय गुप्ता को पसंद आई रणबीर की एनिमल, बोले-तारीफ करने में हिचक नहीं होनी चाहिए

thug life shooting start in Jaisalmer simbu joins kamal haasan mani ratnam Trisha Krishnan film set pics viral
ठग लाइफ-सिम्बू - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माताओं ने अभी तक फिल्म में सिम्बू के शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म के मुख्य कलाकारों और चालक दल का खुलासा करते हुए कई घोषणाएं कीं। फिल्म में सुपरस्टार कमल हासन के साथ कई कलाकार शामिल हैं। 'ठग लाइफ' का यह शेड्यूल जैसलमेर में शूट किया जा रहा है, जिसमें अभिनेता तृषा, सिलंबरासन, गौतम कार्तिक, नासिर और ऐश्वर्या लक्ष्मी भाग लेंगे। इसके बाद दल दिल्ली चला जाएगा।
Animal: दूसरी बार देखने के बाद संजय गुप्ता को पसंद आई रणबीर की एनिमल, बोले-तारीफ करने में हिचक नहीं होनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
thug life shooting start in Jaisalmer simbu joins kamal haasan mani ratnam Trisha Krishnan film set pics viral
ठग लाइफ, दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ महीने पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि जयम रवि और दुलकर सलमान तारीखों के मुद्दों के कारण इस परियोजना से बाहर हो गए हैं। हाल ही में फिर दावा किया कि निर्माताओं ने सभी मुद्दों को सुलझा लिया है और जयम रवि और दुलकर सलमान दोबारा शामिल हो गए हैं। हालांकि फिल्म में सिम्बू की भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि वे दोहरी भूमिका में नजर आ सकते हैं। चर्चा यह भी है कि उनकी जोड़ी तृषा के साथ बनेगी।
Vicky Kaushal-Sunny Kaushal: सनी ने उड़ाया विक्की के गाने का मजाक, कहा- गाना शुरू कर देगा तो दिक्कत हो जाएगी

विज्ञापन
thug life shooting start in Jaisalmer simbu joins kamal haasan mani ratnam Trisha Krishnan film set pics viral
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'ठग लाइफ' में कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी के अलावा तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि नास्सर, गौतम कार्तिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जाइंट मूवीज इस हाई वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Salman Khan Firing Case: गोलीबारी में इस्तेमाल बंदूक की तलाश में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, सूरत पहुंची टीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed