सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। जांच के दौरान नई-नई कड़ियां खुल रही हैं। इसे लेकर नई जानकारी ये है कि मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम सूरत पहुंच गुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस उस पिस्तौल की तलाश में पहुंची है, जिसे आरोपी ने अभिनेता के घर के बाहर हुई गोलीबारी के दौरान इस्तेमाल किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्राइम ब्रांच को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पिस्तौल को तापी नदी में फेंक दिया था।
Salman Khan Firing Case: गोलीबारी में इस्तेमाल पिस्तौल की तलाश में क्राइम ब्रांच का एक्शन, सूरत पहुंची टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावर कई राउंड फायरिंग करके मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर दोनों आरोपी विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार कर लिया था। सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।
मुंबई पुलिस आगे की जानकारी जुटाने और गोलीबारी में इस्तेमाल पिस्तौल की तलाश में सूरत पहुंची है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम आज सूरत पहुंची है। मालूम हो कि इससे पहले गोलीबारी में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल के मालिक से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। मोटरसाइकिल नवी मुंबई के पनवेल इलाके में रहने वाले एक शख्स के नाम रजिस्टर थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने शख्स से पूछताछ की थी।
Rana Daggubati: मिन्नल मुरली के बाद अब फैंस को चाहिए 'हनुमान' का ग्राफिक नॉवेल, राणा दग्गुबाती से की मांग
गोलीबारी की घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई फिल्मी हस्तियों ने अभिनेता के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना। इस घटना के बाद सलमान खान हाल ही में दुबई में एक इवेंट में भी शामिल हुए।
Manushi Chhillar: BMCM की इस बात पर मानुषी छिल्लर ने जताई निराशा, बोलीं- 'इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती'
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'सिकंदर' है। इस फिल्म के टाइटल के एलान सलमान खान ने इस ईद पर किया। अगले साल ईद के अवसर पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'सिकंदर' का निर्देशन ए आर मुरुगदास कर रहे हैं।
Kajal Aggarwal: आज शाम काजल अग्रवाल की इस फिल्म पर मिलेगा बड़ा अपडेट! पुलिसवाली बनकर करेंगी एनकाउंटर