Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Salman Khan brother in law Ruslaan star Aayush Sharma expressed his concern over the firing incident outside
{"_id":"6625efcb8f0e548bf4067f3f","slug":"salman-khan-brother-in-law-ruslaan-star-aayush-sharma-expressed-his-concern-over-the-firing-incident-outside-2024-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aayush Sharma: भाईजान को लेकर चिंतित हैं उनके बहनोई आयुष शर्मा, घर के बाहर गोलीबारी की घटना पर कही यह बड़ी बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aayush Sharma: भाईजान को लेकर चिंतित हैं उनके बहनोई आयुष शर्मा, घर के बाहर गोलीबारी की घटना पर कही यह बड़ी बात
बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह लगातार खुद को इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। आयुष इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'रुसलान' को प्रमोट कर रहे हैं। यह पहला मौका है, जब अभिनेता ने अपनी फैमिली के प्रोडक्शन से बाहर की फिल्म की हैं। अभिनेता सलमान ने भी काफी गहरा रिश्ता साझा करते हैं। अब हाल ही में, आयुष शर्मा ने सलमान को लेकर एक बयान दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
2 of 5
आयुष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने मुंबई में अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की घटना पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि यह परिवार के लिए कठिन समय है। कुछ दिन पहले मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर दो लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना ने उनके प्रशंसकों, मित्रों से लेकर उनके परिवार तक सभी को चौंका दिया। अब काफी समय बाद भाईजान के जीजा ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है।
3 of 5
आयुष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष ने कहा, "हम उनका परिवार हैं। यह हमारे लिए कठिन समय है। और हम सभी एक परिवार के रूप में एक साथ खड़े हैं। मेरा मानना है कि इस समय, मेरे लिए कोई बयान देना या टिप्पणी करना उचित नहीं होगा क्योंकि यह एक गंभीर स्थिति है। मुंबई पुलिस ने जो किया है, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है और मामले की अभी भी जांच चल रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयुष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष ने आगे कहा, "इस स्तर पर, मैं बस उन सभी को धन्यवाद कहूंगा, जिन्होंने अपना प्यार और प्रार्थनाएं भेजी हैं, यह बहुत मायने रखता है और जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वह (सलमान) काम पर वापस आ गए हैं, वैसे ही मैं भी हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की, जहां अभिनेता रहते हैं और इसके बाद भाग गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।