कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ओटीटी पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनके इंतजार पर विराम लगने वाला है। दर्शकों के लिए अप्रैल का आखिरी हफ्ता धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा रोमांस के साथ थ्रिलर ड्रामा का मजा, इन फिल्मों-सीरीज की होगी दस्तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमा
भीमा' एक जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छोटे से शहर के मंदिर में होने वाली रहस्यमयी घटनाओं की जांच करता है। फिल्म में गोपीचंद मुख्य भूमिका में हैं, जबकि प्रिया भवानी शंकर, मालविका शर्मा, नासर, नरेश, पूर्णा, वेनेला किशोर, रघु बाबू, मुकेश तिवारी, छम्मक चंद्र, निहारिका कोनिडेला और रोहिणी सहायक भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कथित तौर पर 25 अप्रैल, 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Kalki 2898 AD: कल्कि के टीजर में दिखा कानपुर के करीब का ये मंदिर, आज भी हर रोज पूजा करने आते हैं अश्वत्थामा
दिल दोस्ती डिलेमा
दिल दोस्ती डिलेमा' असमारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी गर्मियों की शुरुआत तब होती है, जब उसे सजा के तौर पर उसके दादा-दादी के पारंपरिक मोहल्ले में भेज दिया जाता है। इस वेब सीरीज में अनुष्का सेन, कुश जोतवानी, तन्वी आजमी, शिशिर शर्मा, सुहासिनी मुले, एलीशा मेयर, रेवती पिल्लई और श्रुति सेठ मुख्य भूमिका में हैं। यह 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Jr NTR: मुंबई लौटे जूनियर एनटीआर, 'वॉर 2' की शूटिंग के लिए दोबारा कसी कमर, तस्वीरें वायरल
टिल्लू स्क्वायर
टिल्लू स्क्वायर' टिल्लू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन एक रहस्यमय हत्या के मामले में शामिल होने के बाद एक बड़ा मोड़ लेता है। इसमें सिद्धू जोनालागड्डा और अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कथित तौर पर 26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
OTT: रोंगटे खड़े कर देंगी सच्ची घटनाओं पर आधारित ये क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज, जानें कहां उठा सकते हैं लुत्फ?
क्रैक
एक्शन ड्रामा फिल्म क्रैक सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 26 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं।
Akshay-Twinkle: राजेश खन्ना ने अक्षय को क्यों कहा था हेरा फेरी वाला आदमी? ट्विंकल को दी थी लगाम खींचने की सलाह