फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: खस्ता हुई दो और दो प्यार-एलएसडी 2 की हालत, रविवार को दिखा बड़े मियां छोटे मियां का धमाल

Mon, 22 Apr 2024 08:08 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 22 Apr 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Know do aur do pyaar LSD 2 Bade Miyan Chote Miyan Maidaan Total Earnings
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में भले की कई फिल्मों मौजूद है , लेकिन कलेक्शन के मामले में सबकी हालत खस्ता ही दिखाई दे रही है। अप्रैल महीना भले ही दर्शकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया था, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस आंकड़े फिल्मों के पक्ष में अपनी गवाही नहीं दे रहे हैं। हाल ही में, आई 'एलएसडी 2' और 'दो और दो प्यार' की भी हालत खराब नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि रविवार यानी छुट्टी के दिन किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।

Box Office Collection Know do aur do pyaar LSD 2 Bade Miyan Chote Miyan Maidaan Total Earnings
एलएसडी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दिबाकर बैनर्जी के निर्देशन में बनी 'एलएसडी 2' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बहुत कम कमाई की है। बॉक्स ऑफिस आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे है कि फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। तीसरे दिन फिल्म ने 8 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म की कुल कमाई 35 लाख रुपये ही हो सकी है।

Box Office Collection Know do aur do pyaar LSD 2 Bade Miyan Chote Miyan Maidaan Total Earnings
दो और दो प्यार - फोटो : सोशल मीडिया

'दो और दो प्यार' का भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही है। फिल्म ने तीसरे दिन  82 लाख रुपये की कमाई के साथ कुल 2.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म सिनेमाघरों को अलविदा कह देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Know do aur do pyaar LSD 2 Bade Miyan Chote Miyan Maidaan Total Earnings
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : ANI

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई धीमी नजर आ रही थी। हालांकि रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल भी देखने को मिला है। 11वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 1.77 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन 54.82 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Know do aur do pyaar LSD 2 Bade Miyan Chote Miyan Maidaan Total Earnings
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन की 'मैदान' टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अजय देवगन जैसे बड़े सितारे के होने के बाद भी फिल्म कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही है। 11वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 2.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई 35.05 करोड़ रुपये हो गई है।

Alia Bhatt: राहा के जन्म के बाद थेरेपी लेती थीं आलिया भट्ट, बोलीं- मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed