हर इंसान कहीं न कहीं से अपने करियर की शुरुआत करता है। हालांकि, सही रास्ता खोजने के लिए उसे अलग-अलग काम करने पड़ते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत से ऐसे सितारे हैं जो अभिनय के दुनिया में कदम रखने से पहले अलग-अलग नौकरियां कर चुके हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Film Stars: अभिनय से पहले ये सितारे करते थे अलग नौकरी, लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर पंकज त्रिपाठी तक के नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेता अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी लगातार अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। अपने करियर में वे कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। हालांकि, एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वे कथित तौर पर एक शिपिंग कंपनी में काम किया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी उन्हें 500 रुपये वेतन के रूप में देती थी।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में अक्षय कुमार का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वे बैंकॉक में शेफ के रूप में भी काम कर चुके हैं।
पकंज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री के नामी कलाकार हैं। उनके अभिनय के लाखों दीवाने हैं। बिहार के रहने वाले पंकज आज भी सादगी से जीवन जीना पसंद करते हैं। वे मानते हैं कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। एक्टिंग में कदम रखने से पहले वे खाना बनाने का काम भी कर चुके हैं।
रजनीकांत देश के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं। मौजूदा समय में वे फिल्मों में काम करने के लिए बड़ी रकम वसूल करते हैं। हालांकि, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक समय वे बस में कंडक्टर का भी काम चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए उन्हें प्रति माह 750 रुपये का वेतन मिलता था।
Preity Zinta: रोहित को टीम में शामिल करने की झूठी खबरों पर फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा, पोस्ट साझा कर दी सफाई