फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Highest Paid TV Stars: कपिल शर्मा से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक... हर एपिसोड के लिए वसूलते हैं मोटी फीस

Sun, 21 Apr 2024 07:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 21 Apr 2024 07:38 PM IST
सार

टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही एक एपिसोड के लिए मोटी रकम वसूल करते हैं। ये टीवी के ऐसे सितारे हैं जो बेहद फेमस होने के साथ ही दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते हैं। 

विज्ञापन
Highest Paid TV Stars Kapil Sharma Rupali Ganguli Tejashwi Prakash Karan Kundra
टीवी के हाईएस्ट पेड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी इंडस्ट्री के भी उतने ही प्रशंसक हैं जितने की बॉलीवुड सिनेमा के। एक समय था जब टीवी के कलाकारों को ना ही कोई इतना महत्व देता था और ना ही मोटी फीस। लेकिन अब टीवी के कलाकारों के भी दिन बदल गए हैं। छोटा पर्दा आज हर भारतीय के घरों का अहम हिस्सा बन चुका है। इसी के चलते डेली सोप में काम करने वाले कलाकारों की पॉपुलैरिटी कहीं ज्यादा बढ़ गई है। इनमें से कई टेलीविजन सितारे एक एपिसोड के लिए लाखों रुपये की फीस लेते हैं। चलिए जानते हैं उन टीवी स्टार्स के बारे में जो एक एपिसोड के लिए मोटी फीस वसूल करते हैं।
Highest Paid TV Stars Kapil Sharma Rupali Ganguli Tejashwi Prakash Karan Kundra
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है कपिल शर्मा का। कपिल को कौन नहीं जानता। उनका हंसाने का अंदाज और उनके जोक्स किसी के भी चेहरे पर स्माइल ला सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टीवी अभिनेता में कपिल शर्मा का नाम भी शामिल है। कपिल 300 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे अमीर टीवी अभिनेता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पॉपुलर कॉमेडियन, द कपिल शर्मा शो के प्रति एपिसोड के लिए कपिल 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
 
Highest Paid TV Stars Kapil Sharma Rupali Ganguli Tejashwi Prakash Karan Kundra
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
रूपाली गांगुली
टीवी सीरियल 'अनुपमा' से अपनी अलग पहचान बनाने वाली रूपाली गांगुली को आज हर घर में पहचान मिल चुकी है। पिछले कुछ सालों से इंडियन टेलीविजन पर 'अनुपमा' सीरियल टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। टीवी शो 'अनुपमा' में रूपाली 'अनुपमा' का ही किरदार निभा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये की फीस वसूल करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Highest Paid TV Stars Kapil Sharma Rupali Ganguli Tejashwi Prakash Karan Kundra
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस्वी प्रकाश
नागिन सीरियल से पहचान बना चुकी तेजस्वी प्रकाश अपने सीरियल और करण कुंद्रा के साथ लव रिलेशन को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। करण और तेजस्वी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। 'बिग बॉस 15' की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद तेजस्वी प्रकाश का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। इस शो के बाद ही उन्हें 'नागिन 6' में अभिनय का मौका मिला था। एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये वसूल करती हैं।
विज्ञापन
Highest Paid TV Stars Kapil Sharma Rupali Ganguli Tejashwi Prakash Karan Kundra
करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
करण कुंद्रा
करण कुंद्रा भी टीवी के हाईएस्ट पेड अभिनेता में से एक हैं। उन्होंने टीवी सीरियल 'तेरे इश्क में घायल' के प्रति एपिसोड से 3 लाख रुपये लेते हैं। करण को भी तेजस्वी की तरह ही 'बिग बॉस 15' से घर-घर में पहचान मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed