फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी से सामने आया अमिताभ बच्चन का नया पोस्टर, कुछ देर में होगा उनके किरदार का खुलासा!

Sun, 21 Apr 2024 06:45 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 21 Apr 2024 06:45 PM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' से अमिताभ बच्चन का सुबह से ये दूसरा पोस्टर है। हालांकि उनके किरदार के बारे में आज शाम को को घोषणा की जाएगी। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर थोड़ी देर पहले फिल्म से अपना एक पोस्टर साझा किया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared New Poster From Prabhas and Deepika Padukone Starrer Kalki 2898 AD See Post
अमिताभ बच्चन (कल्कि 2898 एडी) - फोटो : इंस्टाग्राम

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए दर्शक उत्सुक रहते हैं। फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' साइंस-फिक्शन है। इसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मेकर्स ने आज अमिताभ बच्चन का एक और पोस्टर साझा किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है।

Amitabh Bachchan shared New Poster From Prabhas and Deepika Padukone Starrer Kalki 2898 AD See Post
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से अमिताभ बच्चन का सुबह से ये दूसरा पोस्टर है। हालांकि उनके किरदार के बारे में आज शाम को को घोषणा की जाएगी। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर थोड़ी देर पहले फिल्म से अपना एक पोस्टर साझा किया है। बिग ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'यह मेरे लिए एक ऐसा अनुभव रहा है, जो किसी अन्य से अलग नहीं है। इस तरह की चीजों के बारे में सोचने का दिमाग, निष्पादन, आधुनिक तकनीक का अनुभव और सबसे ऊपर सुपर स्टार उपस्थिति वाले सहकर्मियों का साथ..'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Amitabh Bachchan shared New Poster From Prabhas and Deepika Padukone Starrer Kalki 2898 AD See Post
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बी द्वारा साझा किए गए पोस्टर में हम देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन का चेहरा ढका हुआ है और उनकी आंखें ही दिखाई दे रही हैं, जो काफी कुछ बोलती हुई दिख रही हैं। फैंस को अमिताभ बच्चन का लुक पोस्टर बेहद पसंद आ रहा है। उनकी आंखे सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared New Poster From Prabhas and Deepika Padukone Starrer Kalki 2898 AD See Post
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया

'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं ने बीते दिन शनिवार को एक नया पोस्टर साझा किया था। इसके साथ ही निर्माताओं ने आज यानी कि 21 अप्रैल को कुछ खास खुलासा करने का भी संकेत दिया था। पोस्टर को साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'समय आ गया है जानने का कि वह कौन है।' 
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared New Poster From Prabhas and Deepika Padukone Starrer Kalki 2898 AD See Post
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

'कल्कि 2898 एडी' पौराणिक कथाओं से प्रेरित एक भविष्यवादी विज्ञान-फाई तमाशा होने की उम्मीद है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इन सुपरस्टार्स को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें भी उड़ रही है कि आज फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed