फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Urvashi Rautela Reaches ED Headquarter In Illegal Betting App 1xbet Case

Urvashi Rautela: ईडी के सामने तलब हुईं उर्वशी रौतेला, अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है मामला

Tue, 30 Sep 2025 12:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 30 Sep 2025 12:22 PM IST
सार

Urvashi Rautela In ED Office: अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में अब अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ईडी की सामने पेश हुई हैं। जानें पूरा मामला।

विज्ञापन
Actress Urvashi Rautela Reaches ED Headquarter In Illegal Betting App 1xbet Case
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले को लेकर ईडी लगातार सेलेब्रिटीज को तलब कर रही है। इसी क्रम में अब अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर ईडी के सामने पेश हुई हैं। अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xbet मामले की जांच में उर्वशी अब ईडी मुख्यालय पहुंची हैं।

विज्ञापन

इस प्लेटफॉर्म की भारत में एम्बेसडर हैं उर्वशी
उर्वशी कैरिबियाई द्वीप कुराकाओ में पंजीकृत इस प्लेटफॉर्म की भारत में एम्बेसडर हैं। सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत उनका बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। ईडी ने पिछले कुछ हफ़्तों में इस जांच के तहत युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों के अलावा अभिनेता सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती (पूर्व टीएमसी सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली सिनेमा) से भी पूछताछ की है। कुछ ऑनलाइन प्रभावशाली लोगों से भी पूछताछ की गई है।

विज्ञापन


यह है मामला
सूत्रों ने बताया कि पोर्टल 1xBet से जुड़े मामले की जांच में पाया गया कि इनमें से कुछ हस्तियों ने उन्हें दिए गए विज्ञापन फीस का इस्तेमाल कई तरह की संपत्तियां हासिल करने में किया। ये संपत्तियां पीएमएलए के तहत अपराध की आय के रूप में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कानून लाकर लगाया प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने हाल ही में कानून लाकर भारत में असली पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकारी प्रतिबंध से पहले बाजार विश्लेषण फर्मों और जांच एजेंसियों द्वारा किए गए अनुमानों के मुताबिक, ऐसे कई ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के लगभग 22 करोड़ भारतीय यूजर्स हैं। इनमें से आधे नियमित यूजर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed