फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actress urvashi-rautela-slams-false-claims-about-blocking-staircase-at-cannes 2025

Urvashi Rautela: कान 2025 में लगे आरोपों पर उर्वशी रौतेला का फूटा गुस्सा, बोलीं- लोगों से हजम नहीं हो रहा

Tue, 27 May 2025 11:57 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 27 May 2025 11:57 AM IST
सार

Urvashi Rautela At Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में उर्वशी रौतला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का अब जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अब रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
actress urvashi-rautela-slams-false-claims-about-blocking-staircase-at-cannes 2025
उर्वशी रौतेला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी ग्लैमरस मौजूदगी से खूब सुर्खियां बटोरीं। इसी बीच हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उर्वशी एक होटल की सीढ़ियों पर पोज देती नजर आईं। इसके बाद एक इन्फलुएंसर ने दावा किया गया कि उन्होंने फोटोशूट के लिए रास्ता जाम कर दिया था, जिससे दूसरे लोगों को परेशानी हुई। इन आरोपों पर अब उर्वशी रौतेला ने चुप्पी तोड़ ली है। 

विज्ञापन

उर्वशी ने आरोपों पर दी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो के बाद उर्वशी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और कई यूजर्स ने उनके इस बर्ताव पर सवाल उठाया। यहां तक कि एक लोकप्रिय फैशन वॉचडॉग पेज ने भी उन पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘सीढ़ियां ब्लॉक करने वाली’ तक कह दिया। इस आरोपों पर अब उर्वशी रौतेला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और अपने बचाव में बड़ा बयान जारी किया है।

विज्ञापन


actress urvashi-rautela-slams-false-claims-about-blocking-staircase-at-cannes 2025
उर्वशी रौतेला - फोटो : Amar Ujala

एक्ट्रेस ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया
उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि उनका फोटोशूट पूरी तरह से नियमों के तहत हुआ था और इसके लिए उन्होंने आयोजन समिति से पूर्व अनुमति ली थी। 

उर्वशी ने बिना नाम लिए ट्रोल करने वालों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ 'नकाबपोश अकाउंट्स' बिना किसी जानकारी के झूठ फैलाते हैं और यह सब उन लोगों को निशाना बनाने का तरीका है जो देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ऊंचा कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: आलिया भट्ट संग Cannes से उर्वशी ने साझा की सेल्फी, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

‘लोग पचा नहीं पा रहे मेरी तारीफ’
उन्होंने आगे लिखा कि कुछ लोग इस सच्चाई को पचा नहीं पा रहे कि एक भारतीय अभिनेत्री ग्लोबल लेवल पर इतनी सराहना पा रही है। उर्वशी ने कहा कि वो ऐसे ट्रोल्स को ब्लॉक कर चुकी हैं और लोगों से भी अपील की कि वो इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में ये भी साफ किया कि उनके आत्मविश्वास और मेहनत को कोई कम नहीं कर सकता। उनका कहना था कि वो हमेशा से भारत की संस्कृति और पहचान को गौरव से प्रदर्शित करती आई हैं और आगे भी करेंगी।

उर्वशी को मिले मिक्स्ड रिएक्शन्स
गौरतलब है कि कान में उर्वशी का तोता बैग और ड्रेस को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। सोशल मीडिया पर उनके लुक्स को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करने में भी जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed