फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adnan Sami to make bollywood comeback after 9 years will sing song for film kasoor after Bajrangi Bhaijaan

Adnan Sami: नौ साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगे अदनान सामी, 'कसूर' फिल्म के गाने में चलाएंगे आवाज का जादू!

Mon, 12 Aug 2024 11:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 12 Aug 2024 11:59 PM IST
सार

मशहूर गायक और संगीतकार अदनान समय जल्द ही अपनी बॉलीवुड वापसी करने वाले हैं। वे आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से जुड़े थे।

विज्ञापन
Adnan Sami to make bollywood comeback after 9 years will sing song for film kasoor after Bajrangi Bhaijaan
अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम: @adnansamiworld

विस्तार

मशहूर गायक अदनान सामी बॉलीवुड में नौ साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने साल 2015 में सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के चार्ट-टॉपिंग गीत 'भर दो झोली मेरी' के लिए खूब लोकप्रियता हासिल की थी। वहीं अब वे एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी आवाज और सुरों का जादू चलाने की तैयारी में हैं। अदनान आगामी संगीतमय हॉरर फिल्म 'कसूर' में एक रोमांटिक नंबर के लिए अपनी आवाज देंगे।

विज्ञापन

 

'कसूर' के गाने में देंगे आवाज
इस गाने में अभिनेता आफताब शिवदासानी, उर्वशी रौतेला और पंजाबी गायक जस्सी गिल नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अदनान सामी 'कसूर' ट्रैक के लिए गायिका पायल देव के साथ जोड़ी बनाएंगे। इस गाने का संगीत जावेद मोहसिन ने तैयार किया है। फिल्म का दूसरा शेड्यूल अगले सप्ताह मुंबई के एक स्टूडियो में विशेष रूप से निर्मित भव्य सेट पर शुरू होगा। इसी शेड्यूल में यह गाना भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' थी अदनान की आखिरी बॉलीवुड फिल्म
'कसूर' के निर्माता आसिफ शेख ने अदनान सामी की भागीदारी के बारे में अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'उनका संगीत हमेशा से ही श्रोताओं को पसंद आया है और हमारा मानना है कि इस गाने पर कोई आपत्ति नहीं होगी। अदनानी सामी की आखिरी बॉलीवुड फिल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित 'बजरंगी भाईजान' थी।

विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल
यह फिल्म सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। इसमें हर्षाली मल्होत्रा, करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बजरंगी भाईजान का सीक्वल 'पवन पुत्र भाईजान' का निर्माण हो रहा है। 2022 में लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने पुष्टि की थी कि सीक्वल पहले भाग की अगली कड़ी होगी, जो जुड़ी हुई होगी।

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर खेला जाएगा जासूसी का खेल, धमाल मचाने को तैयार ये मजेदार फिल्में और वेब सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed