फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Salman Khan and Shah Rukh Khan Abhinav Kashyap Slams Saif Ali Khan

सलमान-शाहरुख पर निशाना साधने के बाद सैफ से नाराज हुए अभिनव कश्यप; परिवार के इस सदस्य से है दिक्कत

Fri, 24 Oct 2025 01:05 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 24 Oct 2025 01:05 AM IST
सार

Abhinav Kashyap On Saif Ali Khan: सलमान खान, शाहरुख खान और अरबाज खान पर निशाना साधने के बाद निर्देशक अभिनव कश्यप ने अब आमिर खान और सैफ अली खान पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
After Salman Khan and Shah Rukh Khan Abhinav Kashyap Slams Saif Ali Khan
अभिनव कश्यप, सैफ अली खान - फोटो : एक्स

विस्तार

फिल्म 'दबंग' और 'बेशरम' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक अभिनव कश्यप ने हाल ही में कई बॉलीवुड कलाकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और अरबाज खान को लेकर बयानबाजी की है। इसी कड़ी में अब उन्होंने सैफ अली खान पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन


सैफ के परिवार से नाराज अभिनव
अभिनव कश्यप ने बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत में स्वीकार किया कि उन्होंने सैफ अली खान के साथ कभी काम नहीं किया है, लेकिन उन्होंने अभिनेता और उनके परिवार के बारे में बात की। उन्होंने कहा 'मैं उनसे कभी नहीं मिला लेकिन जब उनका बच्चा तैमूर पैदा हुआ तो मैं उनके खिलाफ था। पूरा देश तैमूर को लेकर परेशान था। क्या आप कोई और नाम नहीं चुन सकते थे, आपने उसका नाम तैमूर रख दिया?' 
विज्ञापन

After Salman Khan and Shah Rukh Khan Abhinav Kashyap Slams Saif Ali Khan
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर को बताया चालाक
आमिर खान पर निशाना साधते हुए अभिनव ने कहा 'वह बहुत चालाक हैं। उनके साथ काम करना बहुत थकाऊ है। वह आपको कुछ नहीं समझते हैं। वह हर चीज में दखल देते हैं। चाहे वो एडिटिंग हो या निर्देशन हो। वह हर चीज पर कंट्रोल रखते हैं।'

सलमान पर किडनैपिंग का इल्जाम
इससे पहले अभिनव ने सलमान खान पर इल्जाम लगाया था और कहा था 'उन्होंने मेरे एडिटर को किडनैप कर लिया था। सलमान ने एक बार मेरे एडिटर को चेतावनी भी दी थी कि अगर डायरेक्टर ने फिल्म के साथ छेड़छाड़ की तो उसे सिलेंडर से मारेंगे।'

यह खबर भी पढ़ें: 'दबंग' डायरेक्टर ने फिर साधा सलमान खान पर निशाना, लगाया किडनैपिंग का आरोप; पहले भाईजान दे चुके ये नसीहत

After Salman Khan and Shah Rukh Khan Abhinav Kashyap Slams Saif Ali Khan
अभिनव कश्यप-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज पर लगाए इल्जाम
अभिनव ने अरबाज खान के बारे में कहा 'वे गाने में मलाइका के प्रदर्शन से असहज थे। उन्हें डर था कि यह अश्लील लगेगा। मैंने उन्हें गाने में लेने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन अरबाज खान उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहते थे'। मलाइका ने 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने पर डांस किया था।

शाहरुख पर साधा निशाना
इससे पहले उन्होंने शाहरुख खान को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था 'शाहरुख भले ही बोलने में माहिर हों, लेकिन नीयत उनकी भी गड़बड़ ही है।' उन्होंने उनकी कम्युनिटी पर भी निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed