सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajay Devgn kajol shares post on Mothers Day celebrate with Tanuja and Veena Devgan says Grateful for you all

Mother’s Day: अजय देवगन ने मां वीणा और सासू मां तनुजा के साथ मनाया मदर्स डे, तालियां बजाती नजर आईं काजोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Mother’s Day 2025: आज रविवार 11 मई को मदर्स डे के अवसर पर एक्टर अजय देवगन ने पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी मां वीणा देवगन और सास व दिग्गज अभिनेत्री तनुजा के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट किया।

Ajay Devgn kajol shares post on Mothers Day celebrate with Tanuja and Veena Devgan says Grateful for you all
काजोल, वीणा देवगन, तनुजा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

आज रविवार 11 मई को मदर्स डे पर फिल्मी सितारों ने भी अपनी मां के साथ फुरसत के प्यारभले पल बिताए। किसी ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया तो किसी ने पुरानी तस्वीरें शेयर कर यादें ताजा कीं। एक्टर अजय देवगन ने भी अपने घर मदर्स डे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी मां वीणा देवगन और सासू मां यानी काजोल की मां तनुजा के साथ मदर्स डे का जश्न मनाया।

Trending Videos

अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें तनुजा और वीणा देवगन मदर्स डे पर केक काटती नजर आ रही हैं। इस मौके पर काजोल तालिया बजा रही हैं और फिर अचानक चिल्लाती हैं, 'प्लास्टिक है'। दरअसल, वे केक के ऊपर लगी प्लास्टिक पर इशारा करती हैं। अजय देवगन ने इसके साथ लिखा है, 'हमारी मां और हमारे बच्चों की मॉम को हैप्पी मदर्स डे। आप सभी के आभारी हैं हम'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन
विज्ञापन

काजोल ने शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
अभिनेत्री काजोल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है, 'मेरी जिंदगी की दो शानदार और प्यारी मांओं को मदर्स डे मुबारक हो। केक बेहद लजीज था'। इस पोस्ट पर सबा पटौदी ने रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। फैंस भी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  'मां आपके स्पर्श में वह जादू है, जो हमारी टूटती हिम्मत को भी बल प्रदान करता है। हैप्पी मदर्स डे मां'!
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

रेड 2 कर रही शानदार प्रदर्शन
अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'रेड 2' इन दिनो सिनेमाघरों में लगी है। यह फिल्म 01 मई को रिलीज हुई और शानदार प्रदर्शन कर रही है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब में एंट्री ले चुकी है। आज 11वें दिन इस फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  120.75 करोड़ रुपये हो गया है।

Raid 2 Box Office Collection: 'रेड 2' को मिला वीकएंड का फायदा, बढ़ गई कमाई, जानें 11वें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed