Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने पुलवामा के शहीदों को किया याद; लिखी दिल जीतने वाली बात
Akshay Kumar: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के आज छह साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार ने एक्स पर उस हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पोस्ट में दिल जीतने वाली बात लिखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार ने क्या लिखा?
अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा कि "देश के लिए जो मिटे, वो अमर हो जाते हैं। पुलवामा हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों की शहादत को नमन। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे और उनके परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। जय हिंद!" अक्षय कुमार ने इस पोस्ट का कैप्शन हिंदी में लिखा।
देश के लिए जो मिटे, वो अमर हो जाते हैं।
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 14, 2025
पुलवामा हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों की शहादत को नमन। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे और उनके परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। जय हिंद! 🙏
पुलवामा अटैक पर बनी ये दो फिल्में
आपको बता दें कि पुलवामा अटैक पर अब तक देश में दो फिल्में बन चुकी हैं। एक 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' और एक विक्की कौशल की 'उरी'। जहां 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' साउथ की फिल्म है। यह साल 2019 में बनी थी। इस फिल्म को शक्ति प्रताप ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वरुण तेज लीड रोल में हैं। इसके अलावा मानुषी छिल्लर, नवदीप और मीर सरवर भी नजर आए।
यह खबर भी पढ़ें: Harshvardhan Rane: ‘सनम तेरी कसम’ के हर्षवर्धन ने 10 रुपये में भी किया काम, एक्टर बनने से पहले क्या करते थे?
वहीं विक्की की फिल्म 'उरी' साल 2019 में आई थी। यह बॉलीवुड फिल्म है। इसे अदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने अहम किरदार निभाया है। उनके अलावा इसमें यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी, रजित कपूर और मोहित रैना भी हैं।यह खबर भी पढ़ें: एल्विश यादव को चुम दरांग पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, महिला आयोग ने तलब किया