Housefull 5: थिएटर में चल रही थी 'हाउसफुल 5', अचानक पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'सीन पसंद नहीं आया तो इसे पकड़ो'
Housefull 5 Akshay Kumar Reaction in Theatre: कॉमेडी और मस्ती से भरपूर 'हाउसफुल 5' ने सिनेमाघरों में अच्छी खासी शुरुआत की। इसी बीच शनिवार को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर अक्षय कुमार फिल्म की टीम के साथ थिएटर पहुंच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल को पहले-दूसरे दिन ऑडियंस द्वारा अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म के कलाकार दर्शकों के बीच जाकर उनका रिएक्शन भी जान रहे हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 24.35 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई।
थिएटर विजिट पर पहुंचे अक्षय कुमार
शनिवार को मुंबई के एक उपनगरीय सिनेमाघर में 'हाउसफुल 5' की टीम दर्शकों को सरप्राइज देने पहुंची। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान के साथ फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी भी वहां मौजूद थे। फिल्म के एक शो के दौरान ये सभी सितारे अचानक थिएटर में दाखिल हुए और वहां मौजूद दर्शकों से बातचीत की।
#AkshayKumar visits Theatre to have an interaction with the audience pic.twitter.com/reLLdgF2Gj
— AP (@AksP009) June 7, 2025
ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: गर्लफ्रेंड गौरी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, पैपराजी से बोले- ईद मुबारक
अक्षय कुमार का फनी अंदाज
अक्षय कुमार ने हमेशा की तरह अपने खास अंदाज में दर्शकों से कहा, ‘क्या आप लोग एंजॉय कर रहे हैं?’ जब लोगों ने जोरदार ‘हां!’ कहा, तो अक्षय ने मजाक करते हुए कहा, ‘तो फिर सारा क्रेडिट इस आदमी को जाता है’ और उन्होंने निर्देशक तरुण की ओर इशारा किया। इसके बाद वो बोले, ‘अगर किसी को कोई सीन पसंद नहीं आया तो पकड़ लेना इसे!’ अक्षय की ये बात सुनकर दर्शकों की हंसी छूट पड़ी।
View this post on Instagram
अभिषेक बच्चन नहीं पहुंचे
इस मौके पर फरदीन खान और रितेश देशमुख तो थिएटर विजिट में शामिल हुए लेकिन अभिषेक बच्चन नदारद रहे। अक्षय ने दर्शकों से कहा, ‘हम यहां सिर्फ आप लोगों का शुक्रिया अदा करने आए हैं, आपने हमारी फिल्म को इतना बड़ा हिट बना दिया, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’
फिल्म की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो 'हाउसफुल 5' ने 24.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ न केवल फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है, बल्कि किसी भी कॉमेडी फिल्म की सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे ओपनिंग भी की है। इस साल अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में 'हाउसफुल 5' तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर है 'छावा' (33.10 करोड़) और दूसरे नंबर पर 'सिकंदर' (30.06 करोड़)।
फिल्म की कहानी और कास्ट
'हाउसफुल 5' की कहानी एक क्रूज शिप पर सेट है जहां राजनेता रंजीत के उत्तराधिकारी की गुत्थी सुलझाने में सब उलझ जाते हैं। जब एक मर्डर होता है, तो पुलिस की एंट्री होती है और फिल्म में शुरू होता है ट्विस्ट और टर्न का सिलसिला। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, डिनो मोरिया, संजय दत्त, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, निकितिन धीर, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
दर्शकों से मिला शानदार रिस्पॉन्स
फिल्म को जहां दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं अक्षय कुमार और उनकी टीम खुद थिएटर जाकर लोगों की प्रतिक्रियाएं जानने में जुटी है। अक्षय का यह जुड़ाव और हाजिरजवाबी उनके फैन्स को और भी करीब लाता है।