{"_id":"69c14ad66d13b945b30c81a0","slug":"akshay-kumar-and-priyadarshan-spoke-about-bhooth-bangla-before-release-says-it-is-horror-comedy-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'भूत बंगला' की रिलीज से पहले हॉरर-कॉमेडी जॉनर पर बोले अक्षय, प्रियदर्शन उठाते हैं दर्शकों की कमजोरी का फायदा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'भूत बंगला' की रिलीज से पहले हॉरर-कॉमेडी जॉनर पर बोले अक्षय, प्रियदर्शन उठाते हैं दर्शकों की कमजोरी का फायदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Bhooth Bangla: प्रियदर्शन हॉरर-कॉमेडी जॉनर के लिए जाने जाते हैं। इस पर उन्होंने और अक्षय कुमार ने बात की है। प्रियदर्शन के मुताबिक अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' में एक अच्छा कॉम्बिनेशन है।
अक्षय कुमार, प्रियदर्शन
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके निर्देशक प्रियदर्शन हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने हॉरर-कॉमेडी जॉनर के बारे में बताया है। प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार को लेकर एक खास बात बताई है।
हॉरर-कॉमेडी जॉनर पर क्या बोले अक्षय?
एएनआई के साथ बातचीत में अक्षय कुमार ने हॉरर-कॉमेडी जॉनर के बारे में कहा 'हॉरर और कॉमेडी बिल्कुल ही अलग जॉनर है। इसे प्रियदर्शन ने 2007 में 'भूल भुलैया' का निर्देशन करते हुए पेश किया था। इससे पहले महमूद साहब बहुत पहले 'गुमनाम' (1965) लेकर आए थे। इसके बाद किसी ने इस जॉनर में हाथ नहीं लगाया था।'
असरानी के निधन से दुखी हुए अक्षय कुमार
भूत बंगला में असरानी नजर आने वाले हैं। असरानी को लेकर अक्षय कुमार ने कहा 'यह बहुत दुख की बात है कि असरानी जी हमें छोड़कर चले गए। वह काम कर रहे थे अचानक पता चला कि वह चले गए। हम (प्रियदर्शन और मैं) बहुत लकी हैं कि उन्होंने अपनी पिछली दो फिल्में हमारे साथ कीं। उन्होंने पूरी शूटिंग पूरी की।' असरानी का 20 अक्तूबर 2025 को निधन हो गया था।
Trending Videos

#WATCH | Mumbai | On his upcoming movie Bhooth Bangla, Actor Akshay Kumar says, "...Horror and Comedy is a very different genre which was introduced by Priyadarshan ji when he directed Bhool Bhulaiyaa in 2007...Many people followed that genre afterwards" pic.twitter.com/tggr7GcYtQ
— ANI (@ANI) March 23, 2026
प्रियदर्शन उठाते हैं इस बात का फायदा
एएनआई के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा 'जब हमने 'भूल भुलैया' बनाई, तो हमने हॉरर कॉमेडी के बारे में नहीं सोचा था। हमने तो बस एक ऐसी फिल्म के बारे में सोचा था, जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर हो। अगर आप मेरी कोई भी फिल्म देखेंगे, तो उसमें काफी कॉमेडी मिलेगी। जब दर्शक कोई हॉरर फिल्म देखने जाते हैं, तो वे काफी तनाव में होते हैं। वे असल में हंसने का कोई मौका ढूंढ़ रहे होते हैं। हम इसी का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

#WATCH | Mumbai | On his upcoming movie Bhooth Bangla, Director Priyadarshan says, "When we made Bhool Bhulaiyaa, we didn't think about horror comedy. We just thought of a film which is a psychological thriller. But if you watch any film of mine, there will be a lot of… pic.twitter.com/uq0ttbUHY1
— ANI (@ANI) March 23, 2026
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी के अलावा परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी हैं। इस फिल्म में असरानी की भी झलक मिलेगी। पिछले साल इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी के अलावा परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी हैं। इस फिल्म में असरानी की भी झलक मिलेगी। पिछले साल इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।