फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar and Vidya Balan Untitled comedy movie release date Announced directed By Anees Bazmee

हंसाने आ रहे अक्षय कुमार-विद्या बालन; अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट का एलान; जानिए कब देगी दस्तक?

Tue, 12 May 2026 09:02 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 12 May 2026 09:02 PM IST
सार

Akshay Kumar-Vidya Comedy Movie: अक्षय कुमार और विद्या बालन एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आएंगे। दोनों एक कॉमेडी फिल्म में काम करते दिखेंगे। हालांकि, इसका टाइटल अभी तय नहीं है। मगर, रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
Akshay Kumar and Vidya Balan Untitled comedy movie release date Announced directed By Anees Bazmee
अक्षय कुमार-अनीस बज्मी-विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार और विद्या बालन दर्शकों को हंसाने सिनेमाघरों में आ रहे हैं। दोनों चर्चित सितारे एक कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसके निर्देशन की कमान अनीस बज्मी ने संभाली है। फिलहाल इसका टाइटल तय नहीं है। मगर, रिलीज डेट से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म इस साल दिसंबर में दस्तक देगी।

विज्ञापन

इस तारीख को दस्तक देगी फिल्म
अक्षय कुमार और विद्या बालन की यह फिल्म दिल राजू लेकर आ रहे हैं। यह फैमिली एंटरटेनर कॉमेडी फिल्म 04 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का केरल शेड्यूल पूरा हुआ है। खबर है कि मेकर्स जल्द ही अक्षय कुमार का नया लुक या स्टिल शेयर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेता-निर्देशक जोड़ियों में से एक अक्षय कुमार और अनीस बज्मी साथ आ रहे हैं। दोनों ने पहले भी कई दिलचस्प फिल्में साथ में की हैं। अब इनकी नई फिल्म को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता जाग गई है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ राशि खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वहीं विजय राज और सुदेश लहरी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

शराब दुकानें बंद करवाने के फैसले से खुश हुए कमल हासन, जमकर की विजय की तारीफ; कहा- ‘भाई ने वादा पूरा किया’

पहले भी साथ काम कर चुके हैं अक्षय और विद्या
एक बार फिर दर्शक विद्या बालन और अक्षय की जोड़ी को पर्दे पर देख सकेंगे। इससे पहले भी दोनों सितारों को 'भूल भुलैया', 'हे बेबी' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में साथ देखा जा चुका है। इस फिल्म को शिरीष रेड्डी और कुलदीप राठौर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग तय समय के अनुसार आगे बढ़ रही है और माना जा रहा है कि यह 2026 के आखिर की सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनर फिल्मों में से एक होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed