फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Paresh Rawal Sunil Shetty Starrer Hera Pheri Completed 25 Years Of Release

25 years of Hera Pheri: जमीन पर अखबार बिछाकर सोते थे अक्षय समेत सभी एक्टर्स, किसी को यकीन नहीं था फिल्म चलेगी

Mon, 31 Mar 2025 07:11 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 31 Mar 2025 07:11 AM IST
सार

Hera Pheri Silver Jubilee: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म ‘हेरा फेरी’ आज अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर चुकी है। बॉलीवुड की ये कल्ट कॉमेडी फिल्म अब महज एक फिल्म नहीं बल्कि लोगों की रोजाना जिंदगी का एक हिस्सा बन गई है। जिसके एक-एक सीन से लेकर डायलॉग तक लोगों की आम बोलचाल की भाषा में शामिल हो गए हैं। सिल्वर जुबली के मौके पर जानिए फिल्म की कुछ अनसुनी बातें।

विज्ञापन
Akshay Kumar Paresh Rawal Sunil Shetty Starrer Hera Pheri Completed 25 Years Of Release
हेरा फेरी - फोटो : आईएमडीबी

विस्तार

कई लोगों का ये मानना है कि किसी को हंसाना सबसे मुश्किल काम है। इसीलिए कॉमेडी को सबसे कठिन जॉनर माना जाता है। बॉलीवुड में भी कई कॉमेडी फिल्में बनीं हैं, लेकिन अगर किसी कॉमेडी फिल्म का एक-एक सीन लोगों को उसकी रिलीज के 25 सालों बाद तक याद है, तो वो है हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में गिनी जाने वाली फिल्म ‘हेरा फेरी’। ‘हेरा फेरी’ वो फिल्म है जिसके डायलॉग और सीन लोगों के आम जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। बाबूराव, राजू और श्याम, किसी फिल्म के किरदार नहीं बल्कि अपनी जान-पहचान के दोस्त यार लगते हैं। लोग अपनी रोजाना की बातों में इस फिल्म के डायलॉग्स का जिक्र करते हैं।

विज्ञापन

ये इस फिल्म की प्रसिद्धि का ही असर है कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की ये फिल्म आज अपनी सिल्वर जुबली मना रही है। 31 मार्च, 2000 में रिलीज हुई ‘हेरा फेरी’  ने आज अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। मगर आज भी अगर ये फिल्म किसी टीवी चैनल पर या कहीं देखने को मिल जाए तो इसको हटाने का मन नहीं करता और आप बैठे-बैठे जहां से मिल जाए, वहीं से पूरी निपटा डालोगे। आज भले ही ये फिल्म एक कल्ट और यादगार फिल्म है, लेकिन इसकी शूटिंग के समय कई ऐसे वाकये हुए हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते हैं। आज ‘हेरा फेरी’ की सिल्वर जुबली के मौके पर जानते हैं फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ अनोखे और अनसुने किस्से।
विज्ञापन


फिल्म की कहानी में थे गरीबी के कई सीन
आज जो फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार कॉमेडी फिल्म मानी जाती है, उस फिल्म को कोई खरीददार तक नहीं मिल रहा था। वजह थी फिल्म में गरीबी और अभाव की कहानी काफी ज्यादा थी और इसे सैड फिल्म माना जा रहा था। इसके बाद फिल्म में कई नए सीन जोड़े गए और फिल्म को कमर्शियल रूप से तैयार करने के लिए फिल्म में दो गाने और जोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा कॉमेडी सीन हुआ फिल्म से डिलीट
फिल्म के प्रोड्यूस रहे फिरोज नाडियाडवाला ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में नए गाने जोड़ने के बाद फिल्म 3 घंटा 41 मिनट की हो रही थी। जिसके बाद फिल्म की लेंथ को कम करने के लिए निर्देशक प्रियदर्शन ने एक बड़ा कॉमेडी सीन फिल्म से डिलीट कर दिया।

यब खबर भी पढ़ें: घिबली की दुनिया में देखें बॉलीवुड सितारों की शादी की तस्वीरें

‘हेरा फेरी’ नहीं था फिल्म का नाम
जब फिल्म की घोषणा हुई थी तो फिल्म का नाम हेरा फेरी था ही नहीं। तब इस फिल्म का नाम ‘रफ्तार’ था और फिल्म का निर्देशन भी महेश भट्ट करने वाले थे। फिल्म में श्याम का किरदार सुनील शेट्टी की जगह संजय दत्त करने वाले थे, हालांकि अपनी अदालती कार्यवाहियों की वजह से वो फिल्म से बाहर हो गए। वहीं तब्बू की जगह करिश्मा कपूर फिल्म में अभिनेत्री थीं, लेकिन बाद में वो भी फिल्म से बाहर हो गईं।

Akshay Kumar Paresh Rawal Sunil Shetty Starrer Hera Pheri Completed 25 Years Of Release
हेरा फेरी - फोटो : आईएमडीबी

45 डिग्री तापमान में अक्षय ने की शूटिंग
हेरा फेरी के गीत ‘जब भी कोई हसीना’ की शूटिंग यूएई के रेगिस्तानों में 45 डिग्री सेल्सियस की तपती गर्मी में हुई थी। आलम ये था कि पूरी क्रू अपना चेहरा तक भीगे तौलिए से ढके रहती थी। इतनी गर्मी में अक्षय कुमार ने गर्म रेत में काले कपड़े पहनकर इस गाने की शूटिंग की थी। जिसमें उन्हें और भी गर्मी लग रही थी। उनकी हालत खराब हो गई थी, लेकिन उन्होंने फिर भी किसी से कोई शिकायत तक नहीं की।

यब खबर भी पढ़ें: KBC 17: 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17' की तैयारियां शुरू, अमिताभ बच्चन ने साझा कीं प्रोमो शूट की झलकियां

गाने में पहली बार इंडियन स्क्रीन पर दिखाई गई हमर कार
फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने किसी बातचीत में बताया कि ‘जब भी कोई हसीना’ गाने में पहली बार हमर कार भारतीय स्क्रीन पर दिखी थी और भारतीय फिल्मों में इसका इस्तेमाल हुआ था। हमर को तब दो साल पहले ही आरनॉल्ड श्वार्जनेगर ने कमर्शियल व्हीकल के तौर पर लॉन्च किया था।

रात भर चली गाने की शूटिंग
फिल्म के एक और गीत ‘तुन तुनक तुन’ की शूटिंग का एक किस्सा सुनाते हुए फिरोज नाडियाडवाला ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस गाने की शूटिंग रात भर चली थी। शाम से शुरू हुई गाने की शूटिंग सुबह आठ बजे तक चली थी। कई बार रीटेक करना पड़ा था। इस दौरान गाने में मौजूद कलाकार अक्षय कुमार और नम्रता शिरोडकर रात भर गाने की शूटिंग करते रहे और डांस करते रहे।

Akshay Kumar Paresh Rawal Sunil Shetty Starrer Hera Pheri Completed 25 Years Of Release
हेरा फेरी - फोटो : आईएमडीबी

जमीन पर अखबार बिछाकर सोते थे स्टार्स
अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस फिल्म की शूटिंग को लेकर बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकार जमीन पर अखबार बिछाकर सोया करते थे। सुनील शेट्टी ने बताया कि निर्देशक प्रियदर्शन उन लोगों को दोपहर में सोने को कहते थे और वो परेश रावल और अक्षय कुमार जमीन में ही अखबार बिछाकर सोया करते थे। यहीं से प्रियदर्शन को फिल्म के उस सीन का आइडिया भी आया जिसमें बाबूराव, राजू और श्याम जमीन में अखबार बिछाकर सोते हैं। सुनील का कहना था कि प्रियदर्शन ने कहा था कि मैं तुम लोग को आराम से नहीं रहने देना चाहता। ताकि फिल्म में वो चीज दिखे।

यब खबर भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद इस दिन ओटीटी पर दस्तक दे सकती है 'सिकंदर'

बिना प्रेस के मिलते थे कपड़े
फिल्म को लेकर एक और हैरान करने वाली बात सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताई थी। उन्होंने कहा था कि हम लोग को सेट पर जो कपड़े मिलते थे, वो बिना प्रेस किए होते थे। साथ ही एक्टर्स का कोई मेकअप भी नहीं किया जाता था।

प्रोमो रिलीज होने के बाद फिल्म से हटा दिया गया गाना
फिल्म में अक्षय कुमार और रंभा पर एक गीत फिल्माया गया था। इसका टाइटल था ‘मुझसे मिलती है एक लड़की रोजाना’। इस गाने का प्रोमो भी टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था। हालांकि, फिल्म के फाइनल कट में इस गाने को हटा दिया गया था। इसलिए इस गाने का वीडियो उपलब्ध नहीं है।

Akshay Kumar Paresh Rawal Sunil Shetty Starrer Hera Pheri Completed 25 Years Of Release
हेरा फेरी - फोटो : आईएमडीबी

प्राकृतिक रोशनी में क्लाइमेक्स शूट करना चाहते थे प्रियदर्शन
फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग मुंबई के स्टैंडर्ड मिल्स में हुई थी। निर्देशक प्रियदर्शन क्लाइमेक्स को प्राकृतिक रोशनी में शूट करना चाहते थे। मतलब पूरी शूटिंग दिन में ही होनी थी, मगर गुलशन ग्रोवर ने कहा कि उन्हें ‘जख्म’ फिल्म के लिए दोपहर 1 बजे निकलना है। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने ‘जख्म’ के निर्देशक महेश भट्ट से बात की और बाद में गुलशन ग्रोवर को ‘जख्म’ से निकाल दिया गया। फिर प्रियदर्शन ने क्लाइमेक्स की शूटिंग नेचुरल लाइट में ही की।

यह खबर भी पढ़ें: Chiranjeevi: उगादी पर चिरंजीवी ने शुरू की 'मेगा 157' की शूटिंग, वेंकटेश दग्गुबाती के साथ साझा कीं तस्वीरें

निर्देशक के बिना हुई गाने की शूटिंग
बताया जाता है कि फिल्म के गाने ‘जब भी कोई हसीना’ की शूटिंग निर्देशक प्रियदर्शन की गैरमौजूदगी में हुई थी। क्योंकि प्रियदर्शन और प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। इसलिए प्रियदर्शन शूटिंग के वक्त सेट पर नहीं थे।

फिल्म की कास्ट और प्रोड्यूसर को नहीं थी फिल्म के हिट होने की उम्मीद
जो फिल्म आज हिंदी सिनेमा की एक कल्ट फिल्म मानी जाती है, उस फिल्म के सफल होने की उम्मीद किसी को भी नहीं थी। फिल्म की स्टार कास्ट भी इस विषय में बात कर चुकी है कि जब फिल्म बन रही थी तो हम में से किसी को नहीं लगा था कि ये इतनी बड़ी हिट बनेगी। यहां तक कि फिल्म के प्रोड्यूसर ने जब फिल्म देखी, तो उन्होंने कहा कि ये क्या बना दिया है। ये फिल्म कतई नहीं चलेगी। हालांकि, बाद में जब निर्देशक प्रियदर्शन के कहने पर उन्होंने फिल्म लोगों के साथ में बैठकर देखी तब उन्हें हंसी आई। लेकिन फिल्म के बनते समय फिल्म की कास्ट तक को फिल्म के सफल होने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।

'हेरा फेरी 3' का फैंस कर रहे इंतजार
'हेरा फेरी' की सफलता के बाद साल 2006 में फिल्म का अगला भाग ‘फिर हेरा फेरी’ के नाम से आया। इसमें एक बार फिर बाबूराव, राजू और श्याम के किरदार में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी नजर आए। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई और एक कल्ट फिल्म बन गई। अब दर्शक लंबे वक्त से फिल्म के तीसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा भी निर्देशक प्रियदर्शन ने अपने जन्मदिन पर की थी। लोगों को 'हेरा फेरी 3' का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed