फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar praises sania mirza for decipline says I do not want to be stars

Akshay Kumar: अनुशासन पर अक्षय ने सानिया मिर्जा की तारीफ की, बोले- ये ऐसी न होतीं तो...

Fri, 07 Mar 2025 12:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 07 Mar 2025 12:17 PM IST
सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने इस बारे में बात की है कि अनुशासन जिंदगी में कितना जरूरी है। उन्होंने सानिया मिर्जा की खूब तारीफ की है।

विज्ञापन
Akshay Kumar praises sania mirza for decipline says I do not want to be stars
अक्षय सानिया - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन फिटनेस, अनुसाशन और वक्त की पाबंदी के लिए जाने जाते हैं। यह किसी के लिए नया सवाल नहीं है कि अक्षय शाम को 9 बजे सो जाते हैं और सुबह 4 बजे उठ जाते हैं। अक्षय उन स्टार्स में से हैं जो वक्त पर सेट पर पहुंच जाते हैं। हाल में अक्षय कुमार ने इस चीज पर बात की है कि हमारी जिंदगी में अनुसाशन कितना जरूरी है। वह एक बातचीत में सानिया मिर्जा के साथ थे। 
विज्ञापन

स्टार नहीं सूरज बनना चाहते हैं अक्षय
रिपब्लिक प्लेनेटरी समिट से बातचीत में अक्षय से पूछा गया कि आजकल स्टार्स सेट पर बहुत देर में आते हैं इस पर क्या कहेंगे? इसके जवाब में अक्षय ने कहा कि 'सबसे पहले मैं कहना चाहूंगा कि मैं स्टार नहीं बनना चाहता हूं। क्योंकि स्टार्स रात में निकलते हैं। मैं सूरज बनना चाहता हूं।'

यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao Case: रान्या राव ने कुबूल किया अपना गुनाह! दुबई के अलावा इन देशों का किया सफर
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar praises sania mirza for decipline says I do not want to be stars
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar
अक्षय ने की सानिया मिर्जा की तारीफ
अक्षय कुमार ने सानिया मिर्जा की तारीफ करते हुए उनसे अनुशासन के बारे में पूछा। उन्होंने कहा 'अनुशासन के बारे में आपने जो बात पूछी, सानिया जी यहां बैठी हैं। ये स्पोर्ट्स लेडी हैं। इन्होंने देश के लिए बहुत अच्छा काम किया है। इनसे पूछिए अनुशासन कितना जरूरी है? इनसे पूछो कि यह कहां थीं और कहां पहुंच गई हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी करना चाहता था यह यूट्यूबर, पॉडकास्ट में किया बड़ा खुलास
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने बताई अनुशासन की जरूरत
अक्षय ने आगे कहा कि क्या ये बिना अनुशासन के हो सकता था? यह मुम्किन नहीं था। ये अनुशासित थीं। यह सुबह जल्दी उठती थीं। टेनिस खेलने के लिए जाती थीं। क्या ये आसान था? अनुशासन बहुत ही जरूरी चीज है।'

Akshay Kumar praises sania mirza for decipline says I do not want to be stars
सानिया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@mirzasaniar
अक्षय कुमार इस सवाल से हुए परेशान
अक्षय कुमार के मुताबिक वह इस सवाल से परेशान हो गए हैं कि वह जल्दी क्यों सोते हैं। मीडिया ने उनसे कई बार पूछा कि सर आप जल्दी क्यों सोते हैं? इस पर उनका जवाब था कि तो फिर क्या करूं? उन्होंने कहा कि क्या लोगों से ये सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए कि वह देर में क्यों सोते हैं। इसे बदलना चाहिए।

अक्षय कुमार का काम
अक्षय कुमार वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'स्काई फोर्स' फिल्म में देखा गया था। वह जल्द ही 'हाउसफुल 5', 'जॉली एलएलबी 3', 'भूत बंग्ला' और कई दूसरी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed