'वो सबसे मुश्किल कला के उस्ताद थे', 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने असरानी को किया याद
Akshay Kumar On Asrani: असरानी की सबसे आखिरी फिल्मों में 'भूत बंगला' और 'हैवान' शामिल हैं। दोनों फिल्मों में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आए हैं। अक्षय कुमार ने उन्हें याद किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार की पोस्ट में क्या है?
अक्षय कुमार ने असरानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों कुछ पढ़ रहे हैं। इसके कैप्शन में अक्षय कुमार ने लिखा 'कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ यादों का टुकड़ा नहीं होती। एक पूरी यात्रा को समेटती है। ये तस्वीर हमारी 'भूत बंगला' की शूटिंग से है। असरानी जी के साथ मेरी दूसरी आखिरी फिल्म। कुल 12 फिल्में हमने साथ की और हर एक में मैंने उनसे कुछ नया सीखा। हर बार यह एक मास्टरक्लास थी।'
विज्ञापन विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा 'कॉमेडी इतनी आसान लगती थी जब वो करते थे, लेकिन असल में वो एक मुश्किल कला है। असरानी जी कॉमेडी के उस्ताद थे और हमेशा रहेंगे। 'भूत बंगला' कल रिलीज हो रही है। मेरे लिए ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक याद है। एक श्रद्धांजलि है। एक सलाम है उस लीजेंड को। असरानी जी, आप हमेशा याद आएंगे।'
फरहान अख्तर ने गाना गाते हुए दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि, सिंगर की पोती जनाई भोसले ने लुटाया प्यार
आपको बता दें कि 20 अक्टूबर 2025 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन हो गया। उनका नाम गोवर्धन असरानी था। फेफड़ों में समस्या के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 84 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'हैवान' में भी अभिनय किया है।
'भूत बंगला' का पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल को होगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, असरानी, राजपाल यादव और परेश रावल हैं। इसके निर्देशक प्रियदर्शन हैं।