Akshay Kumar: 'हाउसफुल 5' के इवेंट में फीस के सवाल पर भड़के अक्षय, बोले- तुझे क्यों बताऊं, रेड डालेगा क्या?
Akshay Kumar on Housefull 5 Fees: अक्षय कुमार से जब पूछा गया कि उन्होंने 'हाउसफुल 5' के लिए कितनी फीस ली? तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग हंस पड़े। आप भी देखें वीडियो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर जारी हो गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को खूब सराहा गया है। 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार से एक व्यक्ति ने पूछा कि उन्होंने कितनी फीस ली। इस पर अक्षय कुमार भड़क गए। हालांकि उनके जवाब को लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिया और सब हंस दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
अक्षय कुमार ने दिया मजेदार जवाब
'हाउसफुल 5' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार से किसी ने पूछा 'हाउसफुल 5' के लिए उन्होंने कितना चार्ज किया? इस पर उन्होंने जवाब दिया 'अगर मैंने पैसे लिए होंगे तो मैं तुझे क्यों बताऊंगा? तू हमारा भतीजा लगता है? मैंने पैसे लिए, अच्छे खासे लिए। फिल्म बनी, बहुत अच्छे खासे बजट में बनी। बहुत मजा आया। आज खुशी का दिन है तूने मेरे यहां रेड डालना है?' अक्षय के इस जवाब ने लोगों को हंसा दिया।
यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5: 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर देख खुश हुए यूजर्स, कुछ इस तरह की अक्षय कुमार की तारीफ
'हाउसफुल 5' के बारे में
ख्याल रहे कि 'हाउसफुल 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, वर्दा नाडियाडवाला और फिरुजी खान हैं। 'हाउसफुल 5' कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'हाउसफुल' की पांचवीं किस्त है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन हैं। ये लोग 'हाउसफुल 3' के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं।
फिल्म में हैं ये कलाकार
इस फिल्म में संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'हाउसफुल 5' अगले महीने यानी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।