{"_id":"69c140018b029f09770b526e","slug":"akshay-kumar-reveals-his-fitness-mantra-says-do-not-copy-bollywood-actors-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार ने बताया फिटनेस मंत्र, सूरज डूबने से पहले ये काम करने की दी सलाह; कहा- फिल्म स्टार को न करें कॉपी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अक्षय कुमार ने बताया फिटनेस मंत्र, सूरज डूबने से पहले ये काम करने की दी सलाह; कहा- फिल्म स्टार को न करें कॉपी
Mon, 23 Mar 2026 06:58 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:58 PM IST
सार
Akshay Kumar Fitness Advice: अक्षय कुमार हमेशा हेल्दी लाइफस्टाइल के सपोर्टर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को एक फिटनेस मंत्र दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने फैंस को क्या सलाह दी है?
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब फिल्म इंडस्ट्री में सबसे फिट सेलिब्रिटी का नाम लेने की बात आती है, तो बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम हमेशा दिमाग में आता है। ऑन और ऑफ स्क्रीन, उनका डेडिकेशन फैंस को हैरान कर देता है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने दिया फिटनेस मंत्र
हाल ही में एएनआई के साथ बातचीत में, 58 साल के अक्षय कुमार ने अपना फिटनेस मंत्र बताया। अक्षय ने बताया, 'मैं हमेशा से एक ही बात कहता आया हूं कि शाम का खाना सूरज ढलने से पहले, शाम 6:30 बजे से पहले खा लेना बस और कुछ नहीं। इससे बड़ा मंत्र जिंदगी में कोई नहीं दे सकता। डॉक्टर भी यही कहेगा।'
विज्ञापन
फिल्म को लेकर अक्षय कुमार की सलाह
इससे पहले अक्षय कुमार ने रेडियो के जरिए लोगों से कहा था 'डॉक्टर की सलाह पर अपनी लाइफस्टाइल बदलें, किसी फिल्म स्टार की फिजिकल खूबियों को देखकर नहीं। एक्टर अक्सर वैसे नहीं होते जैसे स्क्रीन पर दिखते हैं। कई तरह के फिल्टर और स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। उन्हें देखने के बाद, हम अपनी बॉडी बदलने के लिए गलत शॉर्टकट इस्तेमाल करने लगते हैं।'

Aruna Irani Video: अरुणा ईरानी को डांस करते हुए देखा आपने? मूव्स पर विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल हुए फिदा
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम-@twinklerkhanna
अभिनेता ने शॉर्टकट से किया मना
उन्होंने आगे कहा, 'आजकल बहुत से लोग स्टेरॉयड लेते हैं और सिक्स पैक और एट पैक के लिए जाते हैं। दोस्तों, ऐसे शॉर्टकट से बॉडी बाहर से फूल जाती है लेकिन अंदर से खोखली रहती है। याद रखें, एक शॉर्टकट आपकी जिंदगी छोटी कर सकता है। आपको शॉर्टकट नहीं, बल्कि लंबे समय तक चलने वाली फिटनेस चाहिए।'

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'भूत बांग्ला' में नजर आने वाले हैं। इसके निर्देशक प्रियदर्शन हैं। यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय के अलावा इसमें वामिका गब्बी, असरानी, राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू और मिथुन चक्रवर्ती हैं।