फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   akshay kumar ritesh deshmukh sanjay dutt starrer housefull 5 trailer released

Housefull 5 Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी-एंटरटेनमेंट का मिला फुल डोज

Tue, 27 May 2025 02:34 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 27 May 2025 02:34 PM IST
सार

Housefull 5: अक्षय कुमार की मोस्ट सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी में से एक रही ‘हाउसफुल’ की पाचंवी फिल्म अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
akshay kumar ritesh deshmukh sanjay dutt starrer housefull 5 trailer released
हाउसफुल 5 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब- NadiadwalaGrandson

विस्तार

बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक हाउसफुल एक बार फिर से दर्शकों को हंसी का फुल डोज देने के लिए तैयार है। ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर अब सामने आ चुका है और इसे देखकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म में एक बार फिर से अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है। साथ ही इस बार कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर में एंटरटेनमेंट भरपूर
साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं तरुण मनसुखानी। ट्रेलर की बात करें तो यह शुरू से लेकर आखिर तक पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है। ट्रेलर में कॉमिक टाइमिंग, रंगीन लोकेशंस और फुल ऑन मसाला देखने को मिला है।
विज्ञापन


यहां देखें ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

akshay kumar ritesh deshmukh sanjay dutt starrer housefull 5 trailer released
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब- NadiadwalaGrandson
ट्रेलर में दिखी फुल मस्ती 
फिल्म के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन, रितेश और अक्षय के बीच तनातनी चल रही है जोली बनने को लेकर। दरअसल रणजीत अपने जन्मदिन पर अपनी प्रॉपर्टी बेटे जॉली के नाम पर करना चाहते हैं। करोड़ों की संपत्ति के लिए तीनों खुद को जॉली बताते हैं। इसी बीच क्रूज पर तीनों की गर्लफ्रेंड्स एक्सचेंज होने का भी इंसीडेंट होता है, जिसके बाद फुल ऑन कंफ्यूजन देखने को मिलता है। 

कब रिलीज हो रही फिल्म? 
लंबी चौड़ी स्टारकास्ट वाली इस फिल्म को अगले महीने 6 जून को रिलीज किया जाएगा। संजय दत्त की एंट्री इस बार एक अलग ही रंग लेकर आई है। उन्होंने ट्रेलर में अपने दमदार डायलॉग्स और कॉमिक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा है। वहीं जैकलीन और नरगिस ग्लैमर का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed