फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Shares A Special Post On His 58th Birthday He Says Thanks To All Fans And Director Producers

Akshay Kumar: ‘150 से ज्यादा फिल्में और गिनती जारी है…’, जन्मदिन पर अक्षय की खास पोस्ट; सभी को बोला धन्यवाद

Tue, 09 Sep 2025 08:16 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 09 Sep 2025 08:16 AM IST
सार

Akshay Kumar Birthday Post: अभिनेता अक्षय कुमार का आज 58वां जन्मदिन है। इस मौके पर अभिनेता ने एक खास पोस्ट शेयर की है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Shares A Special Post On His 58th Birthday He Says Thanks To All Fans And Director Producers
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अक्षय को उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब अभिनेता ने खुद अपने जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर की है। एक स्पेशल तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय ने अपने करियर और फिल्मों का जिक्र किया है, साथ ही प्रशंसकों का शुक्रिया जताते हुए एक स्पेशल नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

अक्षय ने लिखा खास पोस्ट
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें अक्षय की एक हालिया तस्वीर है और उनके पीछे उनके करियर में निभाए गए अलग-अलग किरदार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय ने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा है। अक्षय ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘58 साल की मेहनत, 34 साल इस इंडस्ट्री में, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनती जारी है। उन सभी के लिए जिन्होंने कभी मुझ पर विश्वास किया, जिन्होंने टिकट खरीदे, जिन्होंने मुझे साइन किया, मुझे प्रोड्यूस किया, मुझे निर्देशित किया और मेरा मार्गदर्शन किया, यह जितनी मेरी यात्रा है, उतनी ही आपकी भी है।

विज्ञापन

मैं यहां बस आपके हर नेक काम, बिना शर्त समर्थन और प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए आपको हमेशा के लिए शुक्रिया कहने आया हूं। मैं आपके बिना कुछ भी नहीं हूं, मेरा जन्मदिन उन सभी के लिए एक समर्पण है जो अब भी मुझ पर विश्वास करते हैं। सभी का शुक्रिया और सबके लिए प्यार और प्रार्थनाएं। आपका अक्षय।’ अंत में अक्षय ने अपनी पोस्ट को जय महाकाल के साथ पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jolly Mishra - Asli Jolly from Kanpur (@akshaykumar)


 

खास तस्वीर के लिए राहुल नंदा का जताया आभार
अपनी इस पोस्ट में अक्षय ने राहुल नंदा को खास तस्वीर बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे जीवन के काम को दुनिया के मेरे पसंदीदा लोगों, मेरे प्रशंसकों के लिए कैद करने के लिए बेहद प्रतिभाशाली राहुल नंदा का बहुत-बहुत धन्यवाद।’ अक्षय कुमार का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट सेक्शन में भी प्रतिक्रियाएं देते हुए अपने पसंदीदा अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अक्षय
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। कोर्ट रूम ड्रामा फ्रेंचाइजी की यह तीसरी किश्त 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed