Akshay Kumar: 30 साल बाद चुरा के दिल मेरा पर थिरके अक्षय और शिल्पा, फैंस बोले- क्या फिर से आने वाले हो साथ?
Akshay Kumar: अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों सितारों को लंबे समय के बाद एक साथ देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का एक डांस वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक अवॉर्ड फंक्शन में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के अपने मशहूर गाने ‘चुरा के दिल मेरा’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अब देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और नेटिजंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फैंस की पुरानी यादें हुईं ताजा
90 के दशक में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने एक साथ कई फिल्में की थीं, जैसे ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘धड़कन’ और अन्य। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को सभी ने पसंद किया। कहा जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। अब वायरल वीडियो में दोनों कलाकारों को साथ देखकर फैंस को पुरानी यादें ताजा हो रही हैं और हैरानी भी।
यह खबर भी पढ़ें: Mahima Chaudhry: ‘परदेस’ से लेकर ‘नादानियां’ तक महिमा चौधरी का फिल्मी सफर, इन किरदारों से हुईं फेमस
यूजर्स ने किया रिएक्ट
अक्षय के एक फैन ने वीडियो पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा, "अक्की और शिल्पा इसे शॉकिंग रीयूनियन कहते हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं इसके लिए तैयार नहीं था अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने आज एक इवेंट में चुरा के दिल मेरा पर डांस किया!"
One of the hottest 90s pair #AkshayKumar and #ShilpaShetty set the stage on fire as they groove to iconic Chura Ke Dil Mera song at HT Style Awards 🔥💥 pic.twitter.com/vTsrEcEfTJ
— Shivam (@KhiladiAKFan) March 3, 2025
Akki & Shilpa 😍❤️💓
— AKSHAYKUMARNEWS 🇮🇳 (@Akkian_Gauravv) March 4, 2025
This is called shocking reunion 💥❤️ #AkshayKumar𓃵 #akshaykumar #ShilpaShetty pic.twitter.com/g9iYsXmulO
VIDEO - #AkshayKumar𓃵 & @TheShilpaShetty recreate magic on Chura Ke Dil Mera, bringing back all the nostalgia 😍#HTStyleAwards2025 pic.twitter.com/wsVCkJnyqM
— Akshay Kumar Fans Group (@AKFansGroup) March 3, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Shabana Azmi: इस मामले में खुद को लालची मानती हैं शबाना आजमी, कहा- मुझे कोई हिचकिचाहट नहीं है…
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का वर्क फ्रंट
अक्षय कुमार के आगामी कार्यों की बात करें तो अभिनेता के पास ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘कन्नप्पा’, ‘हासफुल 5’, ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हेरा फेरी 3’ जैसी कई फिल्में हैं। अभिनेता को आखिरी बार ‘स्काई फोर्स’ के साथ सफलता का स्वाद चखा, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। शिल्पा के वर्क फ्रंट को देखा जाए तो वह कन्नड़ फिल्म ‘केडी - द डेविल’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में ध्रुव सरजा, रेशमा नानाया, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, जीशु सेनगुप्ता, नोरा फतेही और संजय दत्त भी हैं।