फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   akshay kumar speaks at hera pheri 3 controversy at housefull 5 trailer launch says he admire paresh rawal

Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी 3’ मामले पर पहली बार बोले अक्षय- ‘मेरे को-स्टार को बेवकूफ बोलना गलत’

Tue, 27 May 2025 03:17 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 27 May 2025 03:17 PM IST
सार

Akshay Kumar Opens Up on Paresh Rawal: फिल्म हेरा फेरी 3 से परेश रावल के बाहर होने पर खिलाड़ी कुमार ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'ये बहुत ही सीरियस मैटर है, इसे कोर्ट में हैंडल किया जाएगा।'

विज्ञापन
akshay kumar speaks at hera pheri 3 controversy at housefull 5 trailer launch says he admire paresh rawal
अक्षय कुमार और परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अक्षय कुमार ने पहली बार हेरा फेरी 3 कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर बात की। परेश रावल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे को-स्टार को बेवकूफ बोलना गलत है। मैं उनके साथ 32 साल से काम कर रहा हूं। वो बहुत ही कमाल के एक्टर हैं। मैं उनसे काफी कुछ सीखता हूं।' अक्षय ने आगे कहा, 'जो भी कुछ हुआ ये जगह उस पर बात करने की नहीं है। ये बहुत ही सीरियस मैटर है, इसे कोर्ट में हैंडल किया जाएगा। मैं इस मंच पर इस बारे में बात नहीं करूंगा।' बताते चलें कि परेश रावल को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म छोड़ने के चलते बेवकूफ कहा था। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




क्या है पूरा विवाद? 
दरअसल अक्षय कुमार की पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक हेरा फेरी की तीसरी फिल्म को लेकर ये पूरा विवाद खड़ा हुआ है। पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अभिनेता परेश रावल ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' से खुद को अलग कर लिया। एक्टर के वकील ने बताया कि अभिनेता ने काफी समय पहले ही फिल्म को करने के मना कर दिया था। उनका फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर कोई मतभेद नहीं है। एक्टर के वकील ने ये भी बताया कि उन्होंने अक्षय के प्रोडक्शन हाउस की टीम को हमारा जवाब भेज दिया है। 

अक्षय की टीम ने भेजा नोटिस
वहीं अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की ओर से वकील ने कहा कि एक्टर के यूं अचानक शूटिंग शुरू करने के बाद छोड़कर जाना काफी नुकसानदायक रहा है। वकील ने बताया था कि उन्होंने परेश रावल को नोटिस भेज दिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed