Sky Force On Ott: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही 'स्काई फोर्स', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
Sky Force On Ott: साल 2025 की सुपरहिट फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में रिलीज के लगभग दो महीने बाद अब अपने डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। जानिए किस प्लेटफॉर्म पर किस तारीख से ले सकेंगे इस फिल्म का मजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की देशभक्ति के रंग में रंगी एक्शन फिल्म 'स्काई फोर्स' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म अब रिलीज के लगभग दो महीने बाद ओटीटी पर आने जा रही है। इसकी जानकारी खुद ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से दी गई है।
प्राइम वीडियो ने दी जानकारी
'स्काई फोर्स' के ओटीटी पर आने का इंतजार लोग काफी दिनों से कर रहे थे। अब वो तारीख आ गई है जब 'स्काई फोर्स' डिजिटल रिलीज होने जा रही है। फिल्म 21 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस बात की जानकारी खुद प्राइम वीडियो की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी गई। प्राइम वीडियो ने अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों थिरकते दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में प्राइम वीडियो ने लिखा है, “आप जानते हैं क्या लैंड होने जा रहा है? 'स्काई फोर्स' 21 मार्च से प्राइम वीडियो पर।”
विज्ञापन Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने की ब्रिटिश शो ‘एडोलसेंस’ की तारीफ, नेटफ्लिक्स इंडिया को बताया भ्रष्ट और बेईमान
पहले रेंट पर उपलब्ध थी फिल्म
'स्काई फोर्स' प्राइम वीडियो पर पहले से भी उपलब्ध थी, लेकिन तब ये रेंट पर थी। यानी प्राइम वीडियो के सब्सक्रिप्शन के बाद भी आपको इसे देखने के लिए पैसे देने पड़ते, लेकिन अब ये फिल्म 21 मार्च से प्राइम वीडियो के यूजर्स के लिए मौजूद रहेगी।
यह खबर भी पढ़ें: Esha Deol: क्या बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को डेट कर रही थी ईशा देओल? जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध पर आधारित है फिल्म
'स्काई फोर्स' 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के पहले हवाई हमले पर आधारित है। संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। ये वीर पहाड़िया की पहली फिल्म है। इन दोनों के अलावा फिल्म में सारा अली खान, निम्रत कौर, शरद केलकर और वरुण बडोला भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी निरेन भट्ट, कार्ल ऑस्टिन, आमिल कीयान खान और संदीप केवलानी ने लिखी है। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.