फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Steps Out For Movie Date With Wife Twinkle Khanna after release Jolly LLB 3

Akshay Kumar: ट्विंकल खन्ना के साथ मूवी डेट पर निकले अक्षय कुमार, पत्नी का हाथ पकड़कर दिए पोज

Sat, 20 Sep 2025 11:41 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 20 Sep 2025 11:41 AM IST
सार

Akshay Kumar Viral Video: फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज के बाद अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को मूवी डेट पर देखा गया। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को पोज दिए।

विज्ञापन
Akshay Kumar Steps Out For Movie Date With Wife Twinkle Khanna after release Jolly LLB 3
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मूवी डेट पर गए। उन्होंने अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' देखी। उनकी मौजूदगी ने फिल्म के प्रति लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हैं।
विज्ञापन

अक्षय ने पैपराजी को दिए पोज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना काफी स्टाइलिश लग रहे थे। दोनों ने साथ में अच्छा वक्त बिताया। मुंबई में सिनेमा हॉल के बाहर अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी को प्यार से पकड़ा हुआ था। इस बीच वह पैपराजी को पोज दे रहे थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म
हिट फ्रैंचाइजी 'जॉली एलएलबी' की तीसरी फिल्म में अक्षय कुमार जॉली मिश्रा और अरशद वारसी जॉली त्यागी की भूमिका में हैं। इसमें सौरभ शुक्ला, गजराज राव, अमृता राव और हुमा कुरैशी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की कमाई की। इस कमाई को औसत बताया जा रहा है।

मूवी रिव्यू पढ़ें: Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत मजेदार, हंसी-न्याय का मजबूत संगम; ड्रामा थोड़ा जरूरत से ज्यादा
विज्ञापन

Akshay Kumar Steps Out For Movie Date With Wife Twinkle Khanna after release Jolly LLB 3
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अक्षय कुमार ने किया ट्वीट
कानूनी पचड़ों के बाद फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसकी रिलीज पर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया 'आज केस नंबर 1722 की सुनवाई होगी। कोर्ट अब शुरू हो गया है! 'जॉली एलएलबी 3' अब सिनेमाघरों में है। अपनी टिकटें बुक करें।' 

फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया
फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अमर उजाला ने फिल्म को 3.5 स्टार की रेटिंग दी है। समीक्षक ने लिखा है 'जॉली एलएलबी 3' एंटरटेनमेंट और सामाजिक संदेश दोनों का मेल है। अक्षय और अरशद की टक्कर, सीमा बिस्वास का भावुक अभिनय, राम कपूर की मजबूत वकालत और गजराज राव का दमदार भ्रष्ट कारोबारी का किरदार, ये सब फिल्म को देखने लायक बनाते हैं। हालांकि, ओवरड्रामेटिक सीन्स, कमजोर महिला किरदार और फीका संगीत इसकी चमक कुछ कम कर देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed