सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Twinkle Khanna Son Aarav late night party with Ajay Devgn Kajol daughter Nysa devgn London Orry

Nysa devgn Aarav Kumar Party: लंदन में पार्टी कर रहे हैं नीसा देवगन और आरव कुमार, ओरी ने साझा की तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 26 Apr 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

फेमस सोशल मीडिया सेलेब्रिटी ओरी ने अपने नए पोस्ट से सनसनी मचा दी है। ओरी ने अजय की बेटी नीसा देवगन और अक्षय के बेटे आरव कुमार की पार्टी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

Akshay Kumar Twinkle Khanna Son Aarav late night party with Ajay Devgn Kajol daughter Nysa devgn London Orry
नीसा देवगन-आरव कुमार-ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

ओरी एक फेमस सोशल मीडिया सेलेब्रिटी है जिसे सभी जानते हैं। फैशन स्टाइल के अलावा वो फिटनेस के मामले में भी किसी से कम नहीं है। इसके अलावा ओरी अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के साथ भी खूब मस्ती करते रहते हैं। वह रोजाना किसी सेलेब्स के साथ नजर आ ही जाते हैं। बॉलीवुड में ओरी के कई दोस्त हैं, लेकिन उनमें से कुछ स्टार किड्स ऐसे है जिनके ओरी बेहद करीब हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान, अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे शामिल हैं। कुछ ही घंटों पहले ओरी ने एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें अजय की बेटी नीसा और अक्षय का बेटा आरव साथ में नजर आ रहे हैं।
Trending Videos


कौन हैं ओरी
ओरी का पूरा नाम ओरहान अवत्रामानी है। ओरी अक्सर कई सेलेब्स के साथ पार्टिज करते रहते हैं और उनके साथ कई हसीन और खुशनुमा पलों को वह सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब ओरी ने अक्षय के बेटे आरव और अजय की बेटी नीसा देवगन की एक साथ पार्टी करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके खलबली मचा दी है। आरव कुमार और नीसा देवगन की पार्टी की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस भी जमकर इनकी तस्वीर पर कमेंट्स कर रहे हैं। कई फैंस तो यह जानना चाहते है कि क्या दोनों के बीच कुछ खास कनेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओरी का पोस्ट
कुछ ही घंटों पहले ओरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लंदन में पार्टी की खास तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में ओरी के साथ नीसा देवगन और आरव कुमार नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि यह लेट नाइट पार्टी की तस्वीर हैं। ओरी ने कुछ ही घंटों पहले अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर आरव, नीसा और अपनी फोटो अपलोड की है। ओरी ने फोटो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ''डिनर फन टाइम्स'' आगे ओरी ने लिखा, ''कल रात के बारे में'' इसके बाद ओरी ने उस चाइनीज रेस्टोरेंट का नाम भी लिखा है, जहां पर ये तीनों डिनर करने गए थे।  



फोटो में तीनों का स्टाइल
इस फोटो में तीनों एक लाइन में नजर आ रहे हैं। नीसा देवगन ने सलेटी रंग का बोटकट टॉप पहना है। विंक्ड आईज और खुले बालों में नीसा खूबसूरत दिख रही हैं। नीसा देवगन (अजय देवगन की बेटी) ने आरव कुमार (अक्षय कुमार का बेटा) के कंधे पर अपने हाथ को बड़े से स्टाइल से रखा हुआ है। वहीं आरव फोटो में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। आरव काले रंग की टी-शर्ट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। आरव ने ओरी के गले में अपना हाथ डाल रखा है। ओरी इस फोटो में सरप्राइज स्माइल देते नजर आ रहे हैं।

आरव को नहीं है फिल्मों में दिलचस्पी
अक्षय-ट्विंकल का बेटा आरव कुमार 21 साल के हो चुके हैं। जो विदेश में अपनी पढ़ाई को पूरा कर रहे हैं। तो वहीं अजय-काजोल की बेटी नीसा देवगन स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा था, ''मेरा बेटा... उसको फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है, वह बस अपना फैशन डिजाइनिंग करना चाहता है, वह वहीं करना चाहता है।''
Yodha on OTT: इस दिन ओटीटी पर फ्री में देख सकेंगे योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए खुशखबरी

ओरी ने कही थी न्यासा के लिए यह बात
कुछ साल पहले जब ओरी से एक इंटरव्यू के दौरान जब नीसा से उनकी दोस्ती के बारे में रेटिंग देने के लिए कहा गया था, तो उन्होंने 11 में से 10 नंबर दिए थे। ओरी ने नीसा के लिए यह भी कहा था, '' कई लोग नीसा को गलत समझ लेते हैं और किसी भी नतीजे पर पहुंच जाते हैं। वह (नीसा) अपनी लाइफ को काफी नीजी रखती हैं शायद वह इसी वजह से इंस्टा पर भी नहीं हैं। हमें सभी विवादों को भूल जाना चाहिए....''
Govinda: आरती की शादी में पहुंचे चीची मामा, कश्मीरा ने छूए ससुर गोविंदा के पैर, जुड़वा बच्चों को दिया आर्शीवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed