फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar with a man with no head video goes viral users comment on it

बिना सिर वाले इंसान के साथ चलते दिखे अक्षय कुमार! वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान; किए ऐसे कमेंट

Sat, 28 Feb 2026 11:35 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 28 Feb 2026 11:35 AM IST
सार

Akshay Kumar Viral Video: अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें खिलाड़ी एक अजीब इंसान के साथ बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar with a man with no head video goes viral users comment on it
अक्षय कुमार का वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रहस्यमयी आदमी के साथ चल रहे हैं। इस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार एक ऐसे इंसान के साथ चल रहे हैं जिसका सिर नहीं है। अक्षय कुमार इस व्यक्ति से बात कर रहे हैं। वह उससे पूछते हैं 'क्या ये भूत होते हैं?' इस पर वह व्यक्ति जवाब देता है 'पता नहीं सर। जबसे मैं पैदा हुआ हूं, तब से मेरी मां बोलती थी, मेरा बाप बोलता है। फिर मेरा बाप बोलता था, मेरी मां बोलती है। लेकिन मैंने ऐसा कुछ देखा ही नहीं सर। यह सब अफवाह है सर। आप इन सब में विश्वास मत करो।'

अक्षय कुमार ने लिखा कैप्शन
वीडियो के कैप्शन में अक्षय कुमार ने लिखा है 'भाई साब से एक सवाल क्या पूछ लिया, बिना सर पैर की बातें करने लगे। भूत बंगला सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है।'

यूजर्स ने किए कमेंट
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'बिन मुंडी की लाश'। एक और यूजर ने लिखा 'भूत होते हैं सर।' एक और यूजर ने लिखा 'टोटली अफवाह'। एक और यूजर ने लिखा 'खिलाड़ी भैया को भूतों में चिलचस्पी हो गई।'




Akshay Kumar with a man with no head video goes viral users comment on it
भूत बंगला की नई रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
क्या है मामला?
आपको बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आने वाले हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार इसके प्रमोशन में लगे हैं। माना जा रहा है कि ये वीडियो फिल्म का प्रमोशन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed