फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay return from housefull 5 shoot shocked after seeing this on airport video gone viral on social media

Akshay Kumar: 'हाउसफुल 5' की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटे अक्षय कुमार, एयरपोर्ट पर इस खास चीज को देख हो गए हैरान

Fri, 18 Oct 2024 04:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 18 Oct 2024 04:32 PM IST
सार

अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म "हाउसफुल 5" की  शूटिंग के बाद एयरपोर्ट पार्किंग में देखा गया। अक्षय ने एयरपोर्ट पर एक नए तरीके के कैमरे को देखा, जिसने उनको हैरान कर दिया। कैमरे में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक साथ कई फोन इस्तेमाल किए जाने के तरीके को देख वह काफी हैरान रह गए थे।

विज्ञापन
Akshay return from housefull 5 shoot shocked after seeing this on airport video gone viral on social media
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @ akshaykumar

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इन सब के बीच हाल ही में, 'हाउसफुल 5' की टीम एक क्रूज पर शूटिंग कर रही थी, जिसके कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। अक्षय कुमार 'हाउसफुल 5' की लंबी शूटिंग के बाद मुंबई वापस आ गए है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इन सब के बीच अभिनेता को एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा मिला, जिसे देख वह हैरान हो गए थे।
विज्ञापन


 किसने भटकाया एयरपोर्ट पर अक्षय का ध्यान?
अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म "हाउसफुल 5" की  शूटिंग के बाद एयरपोर्ट पार्किंग में देखा गया। अक्षय ने एयरपोर्ट पर एक नए तरीके के कैमरे को देखा, जिसने उनको हैरान कर दिया। कैमरे में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक साथ कई फोन इस्तेमाल किए जाने के तरीके को देख वह काफी हैरान रह गए थे। कैमरे को हाथ में लेकर देखने के बाद, अक्षय ने फोटोग्राफरों की ओर देखकर स्माइल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही वीडियो पोस्ट किया गया, प्रशंसकों ने इस पर  प्रतिक्रिया देना शुरू किया, एक यूजर ने लिखा, "हमारा खिलाड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा, "अक्षय बहुत ही डैशिंग लग रहे हैं। एक और प्रशंसक ने कहा, "कमाल है यार।
विज्ञापन


ये है हाउसफुल 5 की कास्ट?
'हाउसफुल 5' की प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट ने कलाकारों की एक ग्रुप फोटो साझा की थी। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, डीनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, रणजीत, और आकाशदीप साबिर नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय एक बार फिर कॉमिक अवतार में दिखेंगे। उनके किरदार में पिछली फ्रेंचाइजी की झलक साफ देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की "सिंघम अगेन" सिनेमाघरों में एक नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं।अक्षय स्टारर 'हाउसफुल 5' छह जून, 2025 को सिनेमाघरों में हिट होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed