क्यों अली असगर ने छोड़ा कपिल शर्मा शो में दादी का किरदार? एक्टर ने किया खुलासा, कही काफी डिस्टर्बिंग बात
Ali Asgar: अली असगर को लोग ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के शो में ‘दादी’ के किरदार के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने शो छोड़ दिया। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अली असगर ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में कई समय तक ‘दादी’ का किरदार निभाया। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि क्यों उन्होंने शो क्यों छोड़ दिया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अब वे स्क्रीन पर फीमेल कैरेक्टर क्यों नहीं करते हैं।
शो छोड़ने पर क्या बोले अली?
हाल ही में मनीष पॉल के साथ एक इंटरव्यू में अली ने इन सब बातों का खुलासा किया। अली असगर ने अपने करियर के उस दौर को याद किया, जब वह सिर्फ ड्रैग रोल्स ही कर रहे थे और उन्हें एहसास हुआ कि ‘मैं बस यही कर रहा हूं।’
अली ने कहा, ‘जो लोग यह देख रहे होंगे, वो कह सकते हैं, ‘क्या ये पागल है? उसने यह क्यों छोड़ा?’ लेकिन उस समय ‘कॉमेडी सर्कस’ शनिवार और रविवार को आता था और दोनों एक्ट में मैं एक महिला किरदार निभाता था। धीरे-धीरे मेरी वही इमेज बनने लगी। राइटर्स के लिए भी यह आसान हो गया था, और वे बार-बार मेरे लिए महिला किरदार ही लिखते रहते थे।’
फीमेल कैरेक्टर ना करने की बताई असल वजह
अली को लगा कि उनकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। वह एक अभिनेता के तौर पर आगे बढ़ना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी बुरा लगता था और लगता था कि मैं सिर्फ यही नहीं करना चाहता। मैं और भी करना चाहता हूं। मैं कहता था, ‘मुझे एक मौका दीजिए, कम से कम कोशिश करने दीजिए। अगर अच्छा नहीं लगे, तो फिर बता देना।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं यह सब इसलिए भी करता रहा क्योंकि मुझे काम की जरूरत थी। यही मेरी रोज़ी-रोटी है। आपको ये सब सोचना पड़ता है।” उन्होंने बताया कि उन्हें यह डर भी था कि अगर उन्होंने मना किया तो उन्हें बदल दिया जाएगा।
आखिरकार, अली ने बताया कि वह मजबूरी में एक ही तरह के किरदार करते रहे, जब तक कि उनके बच्चों ने शिकायत नहीं की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके ऑन-स्क्रीन रोल्स की वजह से उनके बच्चों को बुली किया गया।