फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt Bejewelled Beauty In Blue For Her Second Cannes Look

Alia Bhatt Cannes Look: ब्लू स्टोन से सजे गाउन में आलिया ने बिखेरा जलवा, कान से सामने आया दूसरा लुक

Sat, 24 May 2025 08:42 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 24 May 2025 08:42 AM IST
सार

Alia Bhatt At Cannes 2025: ऐश्वर्या राय के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कान में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। अब आलिया का दूसरा लुक सामने आया है।

विज्ञापन
Alia Bhatt Bejewelled Beauty In Blue For Her Second Cannes Look
आलिया भट्ट - फोटो : एक्स-@gqindia

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बीती रात कान में अपना शानदार डेब्यू किया। पीच कलर के फ्लोरल गाउन में पहली बार कान की रेड कार्पेट पर उतरने वाली आलिया का कान से दूसरा लुक भी सामने आया है। इस बार आलिया ब्लैक ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आई हैं।

विज्ञापन

Alia Bhatt Bejewelled Beauty In Blue For Her Second Cannes Look
आलिया भट्ट - फोटो : एक्स-@gqindia

रिया कपूर ने स्टाइल किया लुक
अपने दूसरे लुक में आलिया नीले रंग की ज्वेलरी से सजे जेम स्टडेड अरमानी प्रिवी गाउन में नजर आईं। आलिया के इस लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया था। आउटफिट आलिया भट्ट को काफी स्लीक लुक दे रहा था। गाउन के ऊपरी भाग में ब्लू कलर के जेमस्टोन लगाए गए हैं और बाकी के गाउन को छोटे-छोटे चमकदार स्टोन्स से सजाया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt Bejewelled Beauty In Blue For Her Second Cannes Look
आलिया भट्ट - फोटो : एक्स-@gqindia

न्यूड मेकअप लुक में खूबसूरत दिखीं आलिया
आलिया भट्ट ने इस ब्यूटिफुल गाउन के साथ मैचिंग कलर के ब्लूस्टोन इयर रिंग्स पहने थे। इसके साथ ही आलिया ने मैचिंग हेडपीस पहना था और एक डायमंड रिंग भी पहनी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने नो मेकअप लुक कैरी करने का तय किया था, जिसमें उन्होंने न तो कोई बोल्ड लिपस्टिक लगाई और न ही हाई कलर टोन लिया।

यह खबर भी पढ़ेंः Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट का धमाकेदार डेब्यू, फ्लोरल ड्रेस में बिखेरा रेड कार्पेट पर जलवा

विज्ञापन

Alia Bhatt Bejewelled Beauty In Blue For Her Second Cannes Look
आलिया भट्ट - फोटो : एक्स-@Filmfare
आइवरी-न्यूड शिआपरेली ड्रेस में आलिया ने किया कान में डेब्यू
इससे पहले आलिया भट्ट ने आइवरी-न्यूड शिआपरेली ड्रेस में कान की रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया। पीच कलर के फ्लोरल डिजाइन गाउन में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आईं। कान में अपने डेब्यू के लिए आलिया ने इटैलियन डिजाइनर एल्सा शिआपरेली के डिजाइन किए गए गाउन को पहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed