Alia Bhatt: कुकिंग करने चलीं आलिया ने जला लिया अपना हाथ, मां सोनी राजदान ने किया ऐसे रिएक्ट
Alia Bhatt-Soni Razdan: अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्मों के साथ-साथ कुकिंग पर भी काफी ध्यान दे रही हैं और अपनी मां से कुकिंग सीख रही हैं। लेकिन इस दौरान आलिया के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिससे उनका हाथ जल गया। जानिए क्या हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ अपने यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी यूट्यूब सीरीज ‘इन माई ममाज किचन’ का दूसरा एपिसोड रिलीज किया। इसमें वो और उनकी मां सोनी राजदान स्वादिष्ट एप्पल क्रम्बल बनाते दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच काफी हंसी-मजाक भी चलता है। साथ ही आलिया की मां सोनी राजदान ये भी बताती हैं कि वो इस एप्पल क्रम्बल मिठाई को किसे खिलाना चाहती हैं। वीडियो में अचानक कुछ ऐसा भी होता है जिससे आलिया का हाथ जल जाता है।
मां-बेटी में हुईं मजेदार बातें
वीडियो में आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान की मदद से इस डिश को तैयार कर रही हैं। वीडियो की शुरूआत में सोनी राजदान एप्पल क्रम्बल को बनाने के लिए जरूरी सामग्री की तैयारी करती हैं। तभी अचानक आलिया आती हैं और खाना बनाने की प्रक्रिया सीखने के लिए काफी उत्साहित दिखती हैं। आलिया बहुत ही एक्साइटमेंट में कहती हैं कि मुझे करने दो। मैं खाना बनाना सीखना चाहती हूं। इस पर सोनी राजदान मजाक करते हुए कहती हैं, मुझे लगा तुम सिर्फ यहां मेरा कमाल देखने और मुझे खाना बनाते देखने आई हो।
आलिया की मां ने बताया किसे खिलाएंगी एप्पल क्रम्बल
कुकिंग के दौरान आलिया सोचती हैं कि इस स्वादिष्ट एप्पल क्रम्बल को कौन खाएगा, कौन इसका मजा लेगा। इस पर आलिया की मां कहती हैं कि हम इसे थोड़ा शाहीन और राहा के लिए भेजेंगे। इसके बाद तुम इसे यहां से ले जाना, क्योंकि मैंने इस महीने भर की मीठाइयों का मजा पहले ही ले लिया है। बता दें कि शाहीन आलिया की बहन हैं और राहा आलिया-रणबीर की बेटी है।
यह खबर भी पढ़ें: बहन हुमा कुरैशी के साथ है खास बॉन्ड, गर्लफ्रेंड के चक्कर में दिल्ली से मुंबई आए थे साकिब सलीम
टेस्टी एप्पल क्रम्बल खाने में जला आलिया का हाथ
एप्पल क्रम्बल के तैयार होने के बाद आलिया एक पीस खाती हैं और इसे बहुत टेस्टी व स्वादिष्ट बताती हैं। इसी दौरान आलिया के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि उनका हाथ जल जाता है। दरअसल, भूख में बेचैन दिख रही आलिया जल्दबाजी में एप्पल क्रम्बल रखी गर्म ट्रे को ही छू लेती हैं, जिससे उनका हाथ हल्का सा जल जाता है। आलिया की मां एकदम परेशान हो जाती हैं, फिर वो आलिया के हाथ को ठंडे पानी में डाल देती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ‘इसके लिए मैंने अपना हाथ जलाया।’
यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: फ्लॉप हुई 'सिकंदर', 100 करोड़ी क्लब की दहलीज पर 'एल 2 एम्पुरान', 'छावा' का जलवा बरकरार
‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी आलिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया रणबीर कपूर और विक्की कौशल स्टारर संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 20 मार्च 2026 को रिलीज होनी है। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है। इसके अलावा आलिया यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में भी नजर आएंगी, इसे इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होना है।