एक हफ्ते बाद आलिया भट्ट ने काटा बर्थडे केक, गर्ल गैंग के साथ शेयर की तस्वीरें; पोस्ट में लिखी दिल की बात
Alia Bhatt With Girl Gang: आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी सहेलियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। उन्होंने इसकी झलकियां दिखाई हैं और साथ में एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया की पोस्ट में क्या है?
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ पोज दिए हैं। दूसरी तस्वीर में वह केक काट रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह कैप पहन कर मुस्कुरा रही हैं। एक और तस्वीर में उनका बर्थडे केक है, जिस पर लिखा है 'हैप्पी बर्थडे आलिया।'
विज्ञापन विज्ञापन
तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा 'मामा/लेडीज के साथ जन्मदिन का जश्न जारी है। ये मेरे साथ पैडल खेलती हैं। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए मुश्किल भरे रहे। व्यस्तता की वजह से मैं अपने रोजमर्रा के कामों पर ध्यान नहीं दे पा रही थी। मगर आज की सुबह बहुत शानदार रही। जब औरतें एक-दूसरे का साथ देती हैं और सिर्फ आपकी खुशी के लिए 2 घंटे तक पैडल खेलती हैं, तो यह एहसास अच्छा होता है।'
विजय-रश्मिका की शादी की क्या थी सबसे खास बात, वेडिंग प्लानर ने शेयर किया नोट; इसलिए की मां-बाप की तारीफ
आपको बता दें कि 15 मार्च को आलिया भट्ट का जन्मदिन था। उन्होंने कैलिफोर्निया से अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ झलकियां दिखाई थीं। उन तस्वीरों में उनके साथ उनकी बहन शाहीन, पति रणबीर और बेटी राहा भी नजर आ रहे थे। एक फोटो में रणबीर, आलिया के गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे थे। कैप्शन में आलिया ने लिखा 'यह है 33 की उम्र, खुशियों से भरी हुई। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।'
आलिया भट्ट को आखिरी बार फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था। जल्द ही वह फिल्म 'अल्फा' में दिखाई देंगी। इसके अलावा आलिया 'लव एंड वॉर' का भी हिस्सा होंगी। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी होंगे।